एक बार फिर छाया बनारसी का ट्रैंड

punjabkesari.in Monday, May 01, 2017 - 08:20 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): भारतीय महिला की वॉडरोब कलैक्शन तब तक पूरी नहीं होती जबतक इसमें साड़ी न शामिल हो।साड़ियों में सबसे अधिक बनारसी साड़ी को पसंद किया जाता है। वहीं, इस साड़ी का ट्रेंड कभी भी खत्म नहीं होता। महिलाएं कई फंक्शन में इसे पहनना पसंद करती हैं। हाथ से बनी और कढ़ाई की हुई बनारसी साड़ी देखने में काफी सुंदर लगती है। मार्कीट में यह कई फैब्रिक्स में मिल जाती है। 
आपको बाजार में बनारसी साड़ी, सूट, दुपट्टे, लहंगे आदि की वैरायटी खूब देखने को मिल जाएगी। लड़कियां बनारसी लहंगे को काफी पसंद कर रही हैं। ये लहंगे उन्हें ट्रैडीशनल के साथ यूनिक लुक भी देते हैं। अपनी पसंद के हिसाब से आप इसे वियर कर सकती है। सिर्फ कपड़ों में ही नहीं, हैंडबैग और क्लच में भी बनारसी का ट्रेंड खूब दिखाई दे रहा है। जी हां, आप बनारसी साड़ी के साथ मैचिंग बनारसी क्लच भी कैरी कर सकती है। इससे आपको ट्रैडीशनल लुक मिलेगा।
हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिससे आप आइडिया लेकर बनारसी को अपनी वॉडरोब कलैक्शन का हिस्सा बना सकती है।  

बनारसी क्लच

Punjab Kesari