Republic Day: बॉलीवुड स्टाइल में कैरी करें Tri-Color ड्रेसेज

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 07:30 PM (IST)

कल यानी 26 जनवरी को भारत अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अधिकतर देशवासी इस खास दिन के प्रति अपना उत्साह दिखाने के लिए खुद को तिरंगे के रंग में रंग लेते हैं। वहीं इस दिन कुछ कॉलेज व ऑफिस में फ्लेग कलर का ड्रेस कोड रखा जाता है। अगर आप भी फ्लेग कलर की ड्रेसेज कैरी करने की सोच रही हैं तो मार्कीट में जाकर पैसे खर्च करने बजाएं सिंपल तरीका ट्राई करें। 


 
जी हां, अगर आपके पास फ्लेग कलर की ड्रेस नहीं है तो तिरंगे के तीनों कलर में से कोई एक कलर की ड्रेस कैरी करें, जो आपको तिरंगे के रंग में भी रंग देगी और आपका स्टाइल भी मेंटेन रखेंगी। आप तिंरगा रंग केसरी, सफेद और हरे से मेल खाती खूबसूरत आउटफिट आइडिया बॉलीवुड दीवाज से ले सकती हैं।

ऑफिस गोइंग गर्ल्स करीना कपूर खान की तरह व्हाइट पेंटसूट ट्राई कर सकती हैं। 

यामी गौतम की तरह आप ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस में अपना अलग स्टाइल स्टेटमेंट दिखा सकती हैं। 

आप चाहे तो ग्रीन या रेड स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप कैरी कर सकती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा का यह केसरी कलर का जंपसूट भी रिपब्लिक डे पर ट्राई किया जा सकता हैं। 

उर्वशी की तरह ग्रीन ड्रेस कैरी करें जो आपको कॉलेज फंक्शन में बेस्ट लुक देगी। 

दिशा पाटनी की तरह शॉर्ट ड्रेस में हॉट दिख सकती है। आपको बता दें कि यह ड्रेस कॉलेज व ऑफिस गर्ल्स ट्राई कर सकती हैं। 

आप ऑफिस में ग्रीन गर्ल के पेंटसूट के साथ व्हाइट या ऑरेंज टी-शर्ट कैरी कर सकती हैं। 

कॉलेज गर्ल्स अन्नया पांडे का यह लुक ट्राई कर सकती हैं जो आपको तिरंगे के रंग में भी रंग देगा और कूल लुक भी देगा। 

अगर आपकी किसी फ्रेंड ने पार्टी रखी हैं तो आप रिपब्लिड डेपर जाह्नवी कपूर की यह रफ्फल ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। 

सोनम कपूर की तरह जींस के साथ व्हाइट ब्लेजर ट्राई कर सकती हैं जो आपको ऑफिस में स्टाइलिश लुक भी देगा। 

आप न सिर्फ ड्रेसेज बल्कि एक्सेसरीज भी फ्लेग पैटर्न वाली चूज कर सकती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput