Fashion Trend: ब्राइडल लहंगे के साथ ट्राई करें Bandhej Dupatta

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 02:01 PM (IST)

फैशन इंडस्ट्री में ट्रेंड समय के साथ-साथ बदलता रहता है लेकिन कुछ चीजें एवरग्रीन रहती हैं जैसे बंधेज प्रिंट, जिसे बांधनु या बांधणी भी कहा जाता है। आजकल ब्राइड्स में बंधेज दुपट्टों का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है जो बंधनी और बनारसी का मिश्रण है। वैसे तो यह प्रिंट ज्यादातर साड़ियों में दिखाई देता है लेकिन आजकल इस प्रिंट के दुपट्टे भी काफी ट्रेंड में है।

यह कपड़े पर रंग चढ़ाई की तकनीक हैं। जोधपुर, जयपुर, शेखावाटी, बगरू, लाडनू, सुजानगढ़ आदि स्थान बंधेज प्रिंट के लिए सबसे अधिक फेमस है।

ऐसे में अगर आप भी जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो इस बंधेज प्रिंटेड दुपट्टों से आइडिया लेकर अपने ब्राइडल लुक को अलग दिखा सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं ब्राइडल लहंगे के साथ कैसे पियर करें बंधेज दुपट्टे।

पेस्टल लहंगे के साथ आप लाल Bandhej Dupatta ट्राई कर सकती हैं।

लाल लहंगे के साथ आप आप अलग-अलग प्रिंट के 2 दुपट्टे पियर कर सकती हैं। बंधेज दुपट्टे को आप कंधे पर कैरी कर सकती हैं।

आप चाहे तो ब्लाउज के साथ मैचिंग करके रानी पिंक Bandhej Dupatta भी पियर कर सकती हैं।

पाउडर ब्लू लहंगे के साथ पियर करें फ़िरोज़ा बंधेज दुपट्टा।

मल्टी कलर लहंगे के साथ आप लाल रंग का बंधेज दुपट्टा मैच कर सकती हैं।

ड्यूल-टोन्ड बंधेज दुपट्टा हर लहंगे का साथ मैच कर सकता है।

बोटल ग्रीन लहंगा + रॉयल ब्लू बंधेज दुपट्टे का कॉम्बिनेशन भी बढ़िया लगता है।

मल्टी कलर्ड लहंगे के साथ मल्टी कलर्ड बंधेज दुपट्टा भी एकदम बढ़िया लगता है।

Content Writer

Anjali Rajput