सेक्सी दिखने की शौकीन है तो ट्राई करें शिल्पा की 7 हॉट-पिंक ड्रेसेज

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 10:06 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और ब्यूटी के लिए जानी जाती है। लेकिन उनके स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस की भी खूब सराहना होती है। वो अपने स्टाइल को ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दोनों देती है। वैसे तो उन्हें हर रंग में देखा जाता है पर लगता है कि 'हॉट पिंक' उनका फेवरेट कलर बन चुका है। इसीलिए तो उन्हें 7 बार हॉट पिंक आउटफिट में स्पॉट किया गया है। चलिए आपको उनके इन लुक्स की एक खास झलक दिखातें है। 

गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर शिल्पा का यह मराठी-मुलगी अवतार बहुत ही अच्छा लग रहा है। 


शिल्पा की यह साड़ी बहुत ही एलिगेंट लग रहीं है। 


यह सलवार-सूट कॉलेज-गोइंग गर्ल भी ट्राई कर सकती है। 

 
यह ड्रेस गाउन भी है और एक लॉन्ग अनारकली जो आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न स्टाइल देगा। इस ड्रेस की रफ्फल पर भी काम किया गया है। 


यह साड़ी सिंपल है मगर इसका गोल्डन रफ्फल बॉर्डर इसे बहुत खूबसूरत बना रहा है। हॉट-पिंक के साथ गोल्डन सबसे अच्छा दिखता है।


पहली नजर में यह गाउन की तरह दिखता है मगर यह लॉन्ग कुर्ता और सलवार-पैंट है। आप भी किसी इवेंट पर यह ट्राई कर सकती है। 


इस लुक में सबसे खास मल्टी-कलर्ड ब्लाउज है। यह सिंपल सी साड़ी को भी एक नया ट्विस्ट दे सकती है। आप हॉट-पिंक के साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज ट्राई करें।  
  

Content Writer

shipra rana