Independence Day Special: ट्राई कलर में करवाएं नेल आर्ट, देखिए 10 डिफरैंट डिजाइन्स

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 04:58 PM (IST)

 आजकल हर कोई अपडेटेड रहना पसंद करता है और इस इंडिपेंडेंस डे अगर आप भी अपने फैशन को अपडेट करने के साथ साथ देशभक्ति के रंग में रंगना चाहती है तो नेल आर्ट से अच्छा कोई और आईडिया हो ही नहीं सकता है। अगर आपको भी कुछ अलग करना है तो इस इंडिपेंडेंस डे पर ट्राई करें नेल आर्ट के 10 डिजाइन्स जो आप आसानी से घर पर बना सकती है या कम रेट में पार्लर से बनवा सकती है।  

यह अलग नेल पेंट है जिसमें ग्लिटर लाइट शेड में होता है और राउंड स्टैम्प से इसपर अशोक चक्र दिखाने की कोशिश की गयी है। 

यह सिर्फ रंगो का मिश्रण है ,कोई भी यह डिज़ाइन बना सकता है पर रंग तिरंगा वाला ही होना चाहिए। 

यह बहुत ही क्लीन और आसान नेल आर्ट है जिसे आप घर पर भी बना सकती है।

यह दिखता आसान है पर इसमें काफी बारीकियां है जैसे सबसे पहले केसरी रंग लगाए ,फिर हरा रंग जिसपर आप सफेद रंग का नेल आर्ट पेन इस्तेमाल कर सकती है। 

ग्लिटर नेल पेंट से इस डिज़ाइन को आराम से बना सकती है। व्हाइट की जगह यहा सिल्वर इस्तेमाल किया गया है। 

अब सारे डिज़ाइन अलग अलग तरह से हर कलर के नेल पेंट को लगाने के तरीके बताये हुए है.आपको हर रंग को अलग फिंगर पर लगाना होगा जो अट्रैक्टिव ही नहीं ट्रेंडी भी है।   

इस नेल आर्ट के लिए आप सारी उंगलियों पर जिग -जेग तिरंगा बनवाए और किसी भी एक उंगली में अशोक चक्र बनवाए। 

Content Writer

Sunita Rajput