Wedding Theme! फूलों की चादर नहीं, इस बार ब्राइडल एंट्री के लिए ट्राई करें ''पालकी''

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 12:50 PM (IST)

भारतीय शादी में कई रस्में निभाई जाती हैं। उन्हीं रस्मों में से एक है, जब भाई अपनी दुल्हन बनी अपनी बहन को फूलों की चादर की छांव में स्टेज तक लेकर जाता है। ऐसे में शादी में दुल्हन की एंट्री बेहद ही मायने रखती है। मगर बदलते जमाने में अब लोग दुल्हन की एंट्री में पालकी का इस्तेमाल करने लगे हैं।

इसतरह दुल्हन सजी हुए पालकी पर बैठकर अपने दुल्हे तक पहुंचती है। वहीं इसके लिए कई अलग-अलग डिजाइन की पालकियां चलने लगी हैं।

ऐसे में अगर आप या आपका कोई करीबी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं तो आप उनके लिए कुछ स्टाइलिश पालकी चुन सकती हैं।

ब्राइल एंट्री के लिए पालकी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना बेस्ट ऑप्शन है।

पालकी में दुल्हन की एंट्री काफी ग्रेसफूल लगती हैं। आप इसे गेंदे के फूलों से सजा सकती हैं।

सोफा पर आतिशबाजी लगाना भी सही रहेगा।

इसतरह फूलों की सजी पालकी में दुल्हन की एंटी काफी शानदार लगेगी।

आप चाहे तो अपने दुल्हे के साथ जीप में भी एंट्री ले सकते हैं।

 

 

 

 

Content Writer

neetu