कुछ रंग भारत के: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के साथ मिलकर करें Food Decor

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 03:27 PM (IST)

भोजन हमेशा से हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है। ऐसे में अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो तिरंगा फूड डैकोरेशन बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। अपने बच्चों और उनके दोस्तों के लिए स्वतंत्रता दिवस पार्टी आयोजित करना या कभी-कभी कुछ खास बनाना बहुत मजेदार होता है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस मनाना आपके देश के लिए सम्मान और गर्व की भावना सिखाता है।

ऐसे में कुकिंग के जरिए आप ना सिर्फ बच्चों, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं बल्कि इससे आप बच्चों को तिरंगे के रंगों का महत्व भी समझा सकते हैं।

यहां हम आपको स्वतंत्रता दिवस-थीम वाले Tricolor फूड्स आइटम्स के कुछ आइडिया देंगे, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

आप फलों से सलाद बनाकर सर्व कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

ट्राई कलर वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए आप भगवा रंग के लिए गाजर, सफेद के लिए फूलगोभी या मूली और हरे रंग के लिए ब्रोकोली, खीरा या स्टीम्ड हरी बीन्स चुन सकते हैं।

इसके लिए 1  कन्टेनर में सिंपल चावल पकाएं। केसर के लिए टमाटर या गाजर की प्यूरी डालकर चावल पकाएं और एक हिस्से में हरा धनिया या पालक का पेस्ट डालें। आपका तिरंगा पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा।

अगर आप कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो ट्राई कलर हलवा बना सकते हैं। इसके ग्रीन लेयर केल िए आप पालक हलवा, सफेद के लिए खोया या पनीर का हलवा और ऑरेंज के लिए गाजर का हवा बना सकते हैं।

पास्ता बच्चों का पसंदीदा होता है। ऐसे में आप उनके लिए कलरफुल पास्ता तैयार कर सकती हैं।

आप पनीर, गाजर और शिमला मिर्च से ट्राईकलर पनीर टीका बना सकते हैं।

बच्चों को कुछ अलग अंदाज में सर्व करें सुबह का नाश्ता

बच्चों के लिए आप मजेदार ट्राईकलर सैंडविच तैयार कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput