Independence Day: तिरंगे के रंग में रंगने के लिए ट्राई करें ये ड्रैसेज

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 06:47 PM (IST)

15 अगस्त को देशभर में आजादी की 74वीं वर्षगांठ को बड़े जोश व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस स्पैशल दिन का इंतजार हर भारतीय बड़ी बेसब्री से कर रहा होता है। सभी लोग आजादी के दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट कर भारत के प्रति अपनी देशभक्ति का सबूत देते हैं। 


ऐसे में लड़कियां कैसे पीछे रह जाए। आजादी के दिन भारतीय तिरंगे के रंग में रंगने के लिए लड़कियां ट्राई कलर का ड्रैस कोड फॉलो करती हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस तिरंगे के रंग में रंगना चाहती है तो आज हम आपको ट्राई कलर में कुछ ड्रैस कोड आइडियाज देंगे जो आपको स्टाइलिश लुक तो देंगे साथ ही आप खुद को तिरंगे के रंग में रंगा भी महसूस करेंगी।

आप व्हाइट प्लेन सलवार सूट के साथ ट्राई कलर का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 

इतना ही नहीं साड़ी पहनना चाहती है तो ट्राई कलर की प्रिंट वाली साड़ी पहनें जो आपको परफैक्ट लुक देगी। 
 

आप चाहे तो ट्राय कलर का स्कार्फ भी ट्राई कर सकती हैं। 

आप चाहे तो यूं अलग-अलग कलर कंट्रास्ट करके सूट पहन सकती हैं। 

अगर आप चाहे तो अपने फ्रैंड्स के साथ कॉन्बिनेशन करके ट्राई कलर का सलवार सूट पहन सकती हैं। जैसे किसी एक ने व्हाइट सूट, किसी ने ग्रीन दुपट्टा व ऑरेंज कलर की सूट पहना। 

आप वैस्टर्न वियर पहनना पसंद करती है तो यूं व्हाइट शर्ट के साथ केसरी या हरे कलर की पेंट पहनें। 
 

आप चाहे तो ट्राय कलर में कोई भी 2 कलर्स कंट्रास्ट करके ड्रेस पहन सकती हैं। 

आप चाहे तो व्हाइट ड्रेस के साथ ग्रीन जैकेट या फिर ऑरेंज जैकेट ट्राई कर सकती हैं। 

भई, अगर कोई ड्रेस कॉन्पिटेशन है तो आप यूं खुद को तिरंगे के रंग में रंग सकती हैं। 

लड़के के लिए भी इस दिन के लिए काफी ऑप्शन हैं। आप चाहे तो व्हाइट शर्ट के साथ ट्राय कलर में से किसी एक कलर का चूज करके खुद को तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं। चलिए लेते हैं मेन फैशन के लिए कुछ आइडियाज...

इतना ही नहीं आपको मार्कीट में तिरंगे के डिजाइन्स में काफी शर्ट मिल जाएंगी जिन्हें आप डैनिम के साथ वियर कर सकते हैं। 

 

Content Writer

Sunita Rajput