75वें स्वतंत्रता दिवस पर Tricolor साड़ी पहनकर दिखाएं आपना देशप्रेम

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 04:41 PM (IST)

भारत अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार हो रहा। कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं और देश के लिए प्यार उन्हीं में से एक है। भारतीय भले ही विश्व स्तर पर बढ़े और फैले हुए हों, लेकिन हमारी जड़ें हमेशा की तरह मजबूत हैं और इससे पता चलता है कि आज भी जब हमारा राष्ट्रगान गाया जा रहा है तो हम पूरे सम्मान के साथ खड़े होते हैं।

इन सभी वर्षों के बाद, भारतीय समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में सफल रहे हैं, जो दुनिया की उन कुछ संस्कृतियों में से एक है, जिनका पता 5000 से अधिक वर्षों से लगाया जा सकता है।

हमारी संस्कृति की ताकत हमारे लाइफस्टाइल, रीति-रिवाजों और यहां तक कि वॉर्डरोब में भी दिखाई देती है। पश्चिमी हिस्से के मजबूत प्रभाव के बावजूद भी भारतीय पारंपरिक परिधानों की जगह कोई नहीं ले सकता। आज भी साड़ी भारतीय महिलाओं की पहली पसंद फिर बात चाहे शादी-ब्याह की हो या किसी फंक्शन की।

ऐसे में क्यों ना इस बार साड़ी पहनकर देश के लिए अपना प्यार व्यक्त किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के लिए आप ध्वज रंगों के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी चुन सकती हैं। यहां हम आपको कुछ साड़ी डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें पहनकर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टाइलिश दिख सकती हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं स्वतंत्रता दिवस पर खूबसूरत दिखने के लिए कुछ साड़ी आइडियाज

टाई एंड डाई तिरंगा साड़ी।

स्वतंत्रता दिवस पर कुछ अलग करने की सोच रही हैं तो यह आइडिया आपके लिए बेस्ट है।

अगर आप तिरंगा साड़ी नहीं पहनना चाहती तो ध्वज के ग्रीन और ऑरेंज कलर की वियर कर सकती हैं।

ऑरेंज एंड ग्रीन बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी को आप प्रिंटेड ब्लाउज के साथ वियर करके अपना स्टाइल स्टैंटमेंट बना सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput