तिरंगा सैंडविच

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 11:37 AM (IST)

ज़ायका: गंणतंत्र दिवस आने में बस एक दिन रह गया है। इस दिन लोग सोचते हैं कि आज के खास मौके पर स्पैशल क्या बनाया जाए। इसलिए आज हम तिंरगे से मैच करती है हुई एक डिश लेकर आए हैं। जानिए रैसिपी

 

साम्रगी

- 6 ब्रैड स्लाइस
- 1/2 कप मक्खन
- 1/2 कप पनीर
- 1/2 पुदीना चटनी
- 1/2 गाजर (गद्दूकस की हुई)
- 2 चम्मच चीज़ (गद्दूकस की हुई)
- नमर स्वादनुसार

विधि

1. सबसे पहले पनीर, पुदीना चटनी और नमक को अच्छे से मिक्सी में पीस लें।
2. उसके बाद गाजर, चीज़ और नमक को भी मिक्सी में पीस लें।
3. अब सारे ब्रैड स्लाइस में अच्छे से मक्खन लगा लें।
4. मक्खन लगाने के बाद इसमें तैयार किया गया पनीर का पेस्ट लगाएं।
5. उसके बाद इसके ऊपर ब्रैड स्लाइस रख दें। स्लाइस रखने के बाद इसमें गाजर का पेस्ट लगाएं। फिर इसके ऊपर एक और स्लाइस रख दें।
6. अब इसे त्रिकोण आकार में काट लें। 
7. आपका तिंरगा सैंडविच तैयार हैं।

Content Writer

Vandana