स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: इस खास मौके पर बनाकर खाए तिरंगा पास्ता

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 11:27 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस बस आने ही वाला है। इस खास दिन पर देशभर में अलग ही रौनक होती है। सभी लोग देशभक्ति की लहर में खोए होते हैं। देश के हर शहर पर झंडा लहराने के साथ परेड व झांकियां निकाली जाती है। ऐसे में लोग घरों पर भी अलग-अलग पकवानों को बनाते हैं। अगर आप भी इस अवसर पर कुछ अलग डिश बनाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आप ट्राईकलर पास्ता ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

तिरंगा पास्ता बनाने की सामग्री 

पेनी पास्ता- 50 ग्राम 
वाइट सॉस- 50 ग्राम 
टोमेटो पेस्ट-  50 ग्राम 
पालक- 300 ग्राम 
प्याज- 1 बड़ा (बारीक कटा)
तुलसी के पत्ते- 4- 5
ऑयल- आवश्यकतानुसार
टोमैटो केचअप- आवश्यकतानुसार
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
तेजपत्ता- 1
नमक स्वादाअनुसार 
पार्मेजान चीज- 20 ग्राम 

तिरंगा पास्ता बनाने की विधि 

- पहले एक पैन में पानी, 1 चम्मच ऑयल, स्वादानुसार नमक और पास्ता डालकर उबालें।
- जब पास्ता पक जाए उसे छन्नी की मदद से छान कर ताजे पानी से धोएं।
- इसे तीन हिस्सों में बांटकर अलग रख दें।
- अब एक पैन में ऑयल, प्याज, तेजपत्ता, लहसुन डालकर 1 मिनट पकाएं।
- इसमें नमक, तुलसी के पत्ते, टोमैटो केचअप, टोमैटो पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं।
- तैयार मसाले में पास्ता का एक हिस्सा मिलाकर मिक्स कर ऊपर से चीज डालें।
- अब एक अलग पैन में पालक को उबालें।
- पालक के थोड़ा ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
- तैयार हरे रंग के मसाले यानि पालक में पास्ता का दूसरा हिस्सा डालकर मिक्स करें।
- अब सफेद रंग के पास्ते के लिए पैन में व्हाइट सॉस डालकर पकाएं। 
- इसमें बाकी का बचा हुआ पास्ता डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब सर्विंग प्लेट में तीनों रंग के पास्ता की एक- एक लेयर डालकर तिरंगा के जैसे सजाएं।

आपका तिरंगा पास्ता बन कर तैयार है। इसे सभी को खिलाएं और खुद भी खाने का मजा लें।

Content Writer

neetu