तिरंगा कलर के आउटफिट्स से पाएं देशभक्ति का स्टाइलिश एहसास

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 10:22 AM (IST)

 नारी डेस्क: हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त को आप अपने लुक में कुछ नया और देशभक्ति से भरा अंदाज़ जोड़ सकते हैं। तिरंगे के तीन रंग – केसरिया, सफेद और हरा  सिर्फ झंडे तक सीमित नहीं हैं। इन रंगों को आप अपने कपड़ों में भी शामिल कर सकते हैं। जैसे महिलाएं सफेद कुर्ता या साड़ी के साथ तिरंगे का दुपट्टा पहनें, वहीं पुरुष सफेद कुर्ते के साथ ऑरेंज या ग्रीन जैकेट पहनकर स्टाइल में देशप्रेम दिखा सकते हैं। यह लुक हर उम्र के लोगों पर शानदार लगेगा।

स्लोगन वाली टी-शर्ट से दें देशभक्ति को नया रूप

आजकल फैशन में केवल रंग नहीं, बल्कि संदेश भी अहम है। मार्केट में "वंदे मातरम", "जय हिंद" या "I Am Proud To Be Indian" जैसे स्लोगन वाली टी-शर्ट्स खूब चलन में हैं। अगर आप कुछ सिंपल, कूल और ट्रेंडी पहनना चाहते हैं, तो ऐसी टी-शर्ट्स जींस या स्कर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं। यह लुक कॉलेज गोइंग युवाओं या ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

PunjabKesari

 एथनिक पहनावे में तिरंगे की खूबसूरती

त्योहारों पर पारंपरिक कपड़े पहनना एक अलग ही सुकून देता है। अगर आप ट्रेडिशनल पहनना पसंद करते हैं, तो इस 15 अगस्त पर सफेद अनारकली या सूट पहनें और साथ में तिरंगे का दुपट्टा लें। वहीं पुरुषों के लिए सफेद कुर्ते के साथ केसरिया या हरे रंग का स्टोल या जैकेट काफी क्लासी और फॉर्मल लुक देगा। ऐसे आउटफिट्स में न सिर्फ आप सुंदर दिखेंगे, बल्कि भारतीय संस्कृति से भी जुड़ाव महसूस करेंगे।

 एक्सेसरीज़ से साधारण लुक को बनाएं खास

अगर आप ज्यादा हैवी कपड़े पहनने में सहज नहीं हैं, तो छोटे-छोटे बदलाव से भी आप अपने लुक को खास बना सकते हैं। महिलाएं तिरंगे की चूड़ियां, बिंदी, ईयररिंग्स या हेयर क्लिप से अपने सिंपल आउटफिट में भी देशभक्ति का रंग भर सकती हैं। पुरुष भी स्कार्फ, ब्रोच, जैकेट पिन या ब्रेसलेट जैसे छोटे फैशन आइटम्स से अपने लुक में स्टाइल जोड़ सकते हैं।

PunjabKesari

मेकअप और नेल आर्ट में भी दिखाएं तिरंगे की चमक

सिर्फ कपड़े ही क्यों, जब बात फैशन की हो रही हो तो मेकअप और नेल आर्ट को भी देशभक्ति के रंगों में रंगा जा सकता है। महिलाएं आईशैडो में तिरंगे के रंग जैसे केसरिया, सफेद और हरा इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा ट्राई-कलर नेल पेंट या स्टाइलिश नेल आर्ट से भी हाथों को खास बना सकती हैं। यह एक छोटा सा लेकिन प्रभावशाली तरीका है अपने लुक में आजादी की झलक दिखाने का।

 पुराने कपड़ों में नया ट्विस्ट दें – बनाएं तिरंगा लुक

अगर आपके पास पहले से कुछ सिंपल आउटफिट्स हैं, तो उन्हें थोड़े से ट्विस्ट के साथ नया और देशभक्तिपूर्ण लुक दिया जा सकता है। जैसे सफेद धोती के साथ केसरिया कुर्ता पहनकर एक क्लासिक देसी लुक तैयार किया जा सकता है। महिलाएं कलर ब्लॉकिंग के कॉन्सेप्ट पर कपड़े पहन सकती हैं – जैसे ऑरेंज टॉप, वाइट बॉटम और ग्रीन दुपट्टा। साथ ही पुरुष अपने लुक को और प्रोफेशनल बनाने के लिए सफेद कुर्ते के ऊपर हरे या केसरिया रंग की नेहरू जैकेट पहन सकते हैं और उस पर तिरंगे का बैज लगा सकते हैं।

इस 15 अगस्त, सिर्फ झंडा फहराने और गीत गाने तक सीमित न रहें। अपने पहनावे के ज़रिए भी देश के प्रति अपना प्यार और गर्व दिखाएं। जब आप तिरंगे के रंगों में रंगे कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ खुद को अलग महसूस करते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं।

तो तैयार हो जाइए देशभक्ति और फैशन के इस खूबसूरत मेल के लिए।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static