Independence Day Special: बच्चों के लिए बनाएं ट्राइकलर मैकरुन्स

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 02:16 PM (IST)

स्वंतत्रता दिवस भारतीय लोगों के लिए बहुत ही खास दिन होता है। हर हिंदूस्तानी इस दिन को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। इस खास अवसर पर फैमिली पार्टीज के लिए बाहर भी जाती हैं। अगर इस बार आप घर से बाहर से नहीं जाना चाहते तो घर पर ही बच्चों के लिए अच्छी डिशेज बना सकते हैं। आप इन डिशेज के साथ बच्चों को स्वंतत्रता दिवस के तीन रंगों का महत्व बता सकते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए ट्राइकलर मैकरुन्स बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में... 

सामग्री 

चीनी पाउडर - 2 कप 
बादाम का आटा - 2 कप 
क्रीम चीज - 150 ग्राम 
व्हाइट फूड कलर - 2 चम्मच 
ऑरेंज फूड कलर - 2 चम्मच 
हरा फूड कलर - 2 चम्मच 
अंडा  - 2 
मक्खन - 2 चम्मच 
वनीला एक्स्ट्रैक्ट - 3 चम्मच 
क्रीम - 3 चम्मच 
इलायची पाउडर - 2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बाउल में चीनी और बादाम का आटा डालें। 
2. फिर इसमें अंडा और क्रीम मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से घोल लें। फिर मिश्रण को 3 अलग-अलग हिस्सों में  रख लीजिए। 
3. इस बात का भी ध्यान रखें कि तैयार किया हुआ मिश्रण ज्यादा पतला न हो। 
4. इसके बाद बांटे हुए 3 हिस्सों में बैटर पर हरा, व्हाइट और ऑरेंज फूड कलर डालें। 
5. अब इसे कुकीज शीट पर रखकर मैकरुन्स की शेप में तैयार कर लें। 
6. फिर 300 डिग्री प्रीहिट पर ओवन गर्म करके मैकरुन्स को 15-20 मिनट के लिए बेक करें। 
7. तय समय के बाद मैकरुन्स बाहर निकालें और 10 मिनट ठंडा होने के लिए रख दें। 
8. ठंडा होने के बाद मिश्रण बराबर भागों में काट लें। 
9. इसके बाद एक बर्तन में चीनी पाउडर, क्रीम, वनीला एक्स्ट्रैक्ट और इलायची पाउडर डालकर एक बैटर तैयार कर लें। 
10. बैटर को आप चम्मच के साथ मैकरुन्स में डालें। मैकरुन्स में अच्छे से बैटर भर दें। 
11. आपकी ट्राइकलर मैकरुन्स बनकर तैयार है। सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें। 


 

Content Writer

palak