आजादी दिवसः Tri Color स्पेशल केक्स

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 07:07 PM (IST)

कल यानि 15 अगस्त को भारत देश को आजाद हुए 74 साल हो जाएंगे। इस दिन में ही भारत देश अंग्रेजों की कैद से आजाद हुआ था। पूरे भारत देश में बड़े जोशों- शोरों से इन दिन को मनाया जाता है। ऐसे में सभी के मन में देशभक्ति की लहर देखने को मिलती है। बहुत से लोग इस दिन तिंरगा रंग के कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही तिंरगा केक बनाकर अपनी खुशी को दूसरों के साथ बांटते हैं। ऐसे में अगर आप भी कल इस खास मौके पर तिरंगा केक बनाने के बारे में सोच रही है तो चलिए आज हम आपको केक के अलग-अलग आइडियाज बताते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी तरह का केक बनाकर उसे खाने और सभी को खिलाने का मजा ले सकती है। 

आप केक को साइड से तिरंगा के रंग की चॉकलेट के साथ सजा सकते हैं। 

तीनों रंग की क्रिम से केक को फूल की तरह सजा सकते हैं।

आप चाहे तो केक को तिंरगा डेकोरेट करके उसके साथ एक छोटा सा फ्लैग भी रख सकते हैं। 

खासतौर पर बच्चों के लिए ट्राईकलर के कप केक भी बनाकर उन्हें खुश कर सकती है। 

अगर आपके बच्चों को चॉकलेट ज्यादा पसंद है तो आप अंदर से केक को तिंरगे कलर से सजाकर ऊपर से चॉकलेट से सजा सकते हैं। 

 

Content Writer

neetu