खाना खाने में बच्चे दिखाते हैं नखरे तो पेरेंट्स भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 Tricks

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 11:29 AM (IST)

बच्चों को खाना खिलाना पेरेंट्स के लिए एक टास्क के जैसा है। खाना देखते ही बच्चे तरह-तरह के मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स कई बार उन्हें घंटों तक मनाते हैं प्यार से खिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी बच्चे कई नखरे दिखाते हैं। बच्चे खाना खाने की जगह पैकेट वाले नूडल्स, पास्ता पर ही ज्यादा जोर देते हैं लेकिन पैकेट वाले फूड्स और पास्ता बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। खाना न खाने के कारण बच्चों के शरीर में कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास भी रुक जाता है। कई बार देखा जाता है कि पेरेंट्स बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाते हैं लेकिन वह उल्टी के जरिए खाना बाहर निकाल देते हैं। ऐसे बच्चे में भूख की कमी हो सकती है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बताते हैं जिनसे आप बच्चों की भूख बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं...

आंवला 

आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसका सेवन कनरे से बच्चे की इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है। आंवले में पाया जाने वाला विटामिन-सी पाचन को ठीक करने में मदद करता है इसके अलावा यह भूख बढ़ाने में मदद करते हैं इसके अलावा यह भूख बढ़ाने में भी मदद करता है। एक गिलास पानी में आंवला डालें और इसे गर्म कर लें फिर पानी में शहद मिलाएं और बच्चे को दे दें। इससे उनकी पाचन शक्ति बढ़ेगी और बच्चे को भूख भी नहीं लगेगी।

अजवाइन 

अजवाइन गैस और अपच की समस्या दूर करती है इसके अलावा यह पाचन तंत्र भी स्वस्थ बनाने में मदद करती है। भूख बढ़ाने में भी यह मददगार हो सकती है। यदि आपके बच्चे को भूख नहीं लगती तो गुनगुने पानी के साथ उन्हें अजवाइन पीसकर खिलाएं यह पाचन प्रणाली स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। अजवाइन में पाए जाने वाले एंटी फ्लैटुलैंस पाचन के एंजाइमों के स्त्राव बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे बच्चों की भूख भी बढ़ती है।  

अदरक 

अदरक भी बच्चे की भूख न लगने की समस्या दूर कर सकता है। इसके अलावा अदरक खाने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है यह बीमारियों से लड़ने में भी मददगार माना जाता है। बच्चे की भूख बढ़ाने के लिए उन्हें अदरक का रस पिलाएं। उन्हें भूख लगने लगेगी।

इमली 

इमली बच्चे की भूख बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसमें वातहारक और लैक्सटिव जैसे गुण पाए जाते हैं जो बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए जरुरी माने जाते हैं। बच्चे की भूख को बढ़ाने के लिए आप बच्चों की इमली की पत्तियों का सेवन करवा सकते हैं। इमली की पत्ती की चटनी बनाकर बच्चे को खिलाएं उनकी भूख बढ़ने लगेगी।

इलायची 

यह पाचन में सुधार करके भूख बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा यह पाचन मजबूत बनाने में भी मदद करती है। इलायची को अच्छी तरह पीस लें इसके बाद बच्चे को दूध में मिलाकर इसका सेवन करें। भूख बढ़ने लगेगी।  

 

Content Writer

palak