साग में नहीं बचेगा एक भी बैक्टीरिया, धोने से पहले इस्तेमाल करें ये Cleaning Tricks

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 01:30 PM (IST)

साग और मक्की की रोटी नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। बहुत से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। खाने में स्वाद लगने वाला साग बनाने में भी बहुत ही मुश्किल होता है। खासकर इसे धोते समय कई तरह की समस्या आती है। साग में बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं इसलिए किसान इसे बचाने के लिए कीटनाशकर दवाईयां मिलाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं इसलिए साग को अच्छे से धोना पड़ता है। लेकिन साग को धोना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आपको आज कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनकी मदद से आप साग साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

साग धोने से पहले साफ करें हाथ 

साग धोने से पहले आप अपने हाथों को साफ कर लें। 20 सैकेंड तक अपने हाथों को अच्छे से धोएं क्योंकि हाथ में लगे हुए बैक्टीरिया साग पर लग सकते हैं। इसलिए साग धोने से पहले हाथों को धो लें। 

गर्म पानी में होगा आसानी से साफ 

साग में कीड़े बहुत ज्यादा लगते हैं क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कीटनाश्क स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में साग बनाने से पहले गर्म पानी करें और उसमें साग डालकर अच्छे से धो लें। 10 मिनट तक साग को पानी में रखें ताकि यह अच्छे से साफ हो जाए। 

सिरका निकालेगा कीटाणु 

साग से  बैक्टीरिया निकालने के लिए आप सिरके की मदद ले सकते हैं। एक बाउल में पानी डालकर उसमें सिरका डालें फिर इसमें 10-15 मिनट तक साग भिगोएं। तय समय के बाद साफ पानी के साथ साग को अच्छे से धो लें। 

कैसे धोएं साग? 

. सबसे पहले आप एक बर्तन में थोड़ा पानी डालें। फिर इसमें एक टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाएं। 
. पानी में साग को अच्छे से डुबोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद साग को नॉर्मल पानी से धोएं और सुखाने के लिए रख दें। 
.सुखाने के बाद साग को अच्छी तरह से बारीक-बारीक काटकर रख दें। 

ये टिप्स भी आएंगे काम 

. इसके अलावा साग को धोने के लिए साबुन वाले पानी का इस्तेमाल न करें। 
. साग साफ करने के लिए आप नैचुरल फ्रूट और वेजिटेबल क्लीनर का प्रयोग कर सकते हैं। 
. फिटकरी वाले पानी से भी आप साग साफ कर सकते हैं। इससे साग में मौजूद सारे गंदे बैक्टीरिया आसानी से साफ हो जाएंगे। 
. इसके अलावा साग को धोने से पहले आप अपने हाथ कवर कर लें। 

Content Writer

palak