ये कुकिंग टिप्स करेंगी किचन का काम आसान, झटपट तैयार होगा खाना

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 03:57 PM (IST)

वर्किंग महिलाओं के लिए घर और बाहर के काम मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। खासकर कुकिंग में कई बार इतना समय लग जाता है कि घर के बाकी काम रह जाते हैं। ऐसे में आपको आज ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनसे खाना बनाने में आपका ज्यादा समय नहीं बर्बाद होगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

तेजी से उबलेंगी चीजें 

कई बार सब्जियां उबलने में भी बहुत ही समय लगता है जिसमें महिलाओं का बहुत ही समय व्यर्थ हो जाता है। ऐसे में आप कोई भी चीज उबालने के लिए रख रही हैं तो ढक्कन बंद करके रखें। इससे उबलने वाली चीज की प्रक्रिया तेज होगी और आपका समय भी बचेगा। 

नहीं लगेगा कुकिंग इंग्रीडिएंट्स ढूंढने में समय 

कुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर इंग्रीडिएंट्स ढूंढने में भी कई बार बहुत समय लगता है। ऐसे में आप सारे इंग्रीडिएंट्स को एक प्लेट में निकाल लें। इससे आपको इंग्रीडिएंट्स ढूंढने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

दाल और चावल पकने में लगेगा कम समय 

चावल और दाल को बनाने से पहले कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें। इससे उन्हें पकाने में कम समय लगेगा औप पचाने में भी आसानी होगी। भिगोए हुए दाल और चावल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। 

जल्दी पिघलेगा बटर 

फ्रोजन बटर पिघलने में भी कई बार बहुत समय लग जाता है। ऐसे में महिलाएं माइक्रोवेव का इस्तेमाल बटर को पिघलाने के लिए करती हैं। लेकिन आप बटर को कद्दूकस कर लें। इससे बटर जल्दी पिघल जाएगा और उसे पिघलने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

 सब्जियां नहीं लेगी पकने में समय 

अगर सब्जियां पकने में ज्यादा समय लेती हैं तो ऐसे में आप उन्हें छोटे-छोटे आकार में काटें। इससे सब्जियां पकने में ज्यादा समय भी नहीं लेगी। जितना सब्जियों का आकार छोटा होगा उतनी ही जल्दी पकेंगी। 

साबुत अनाज नहीं लेगा पकने में ज्यादा समय 

अगर साबुत अनाज पकने में ज्यादा समय लेता है तो आप उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें। इससे वह पकने में भी कम समय लेंगे। 

ग्रेवी वाली सब्जी में डालें उबला हुआ पानी 

ग्रेवी वाली सब्जी में आप सादे पानी की जगह उबलता हुआ पानी डाल दें। इससे सब्जी कुछ मिनटों में ही उबल जाएगी। 

Content Writer

palak