बोल्ड नहीं, इस बार ट्राई करें ये न्यूड लिपस्टिक शेड्स

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 01:46 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी): लड़कियां अपने आप को बोल्ड दिखाने के लिए डार्क शेड्स लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। डार्क लिपस्टिक पार्टी या किसी वैडिंग फंक्शन में तो अच्छे लगते है लेकिन ऑफिस गोइंग वूमन पर यह कलर्स ज्यादा सूट नहीं करते है। वैसे भी समय के साथ काफी कुछ बदल जाता है। ऐसे ही पहले समय में बोल्ड लिपस्टिक का ट्रैंड था लेकिन आजकल ज्यादातर लड़कियां न्यूड शेड्स लिपस्टिक कलर्स को पसंद करती है। यह केवल आम लड़कियों की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड डीवा की मेकअप किट में भी शामिल हो चुके है। खास बात है कि न्यू शेड्स लिपस्टिक गर्मियों में काफी सूट करती है और ऑफिस वूमन के लिए बैस्ट कलर है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही न्यूड शेड्स लिपस्टिक के बारे में बताएंगे, जो अच्छे ब्रैंड के साथ आपको काफी सूट करेंगे। 


- Colorbar Velvet Matte Lipstick

रोजी न्यूड शेड लिपस्टिक होंठो को नैचुरल लुक देगी। यह मैट लिपस्टिक काफी ट्रैंड में भी है। इसकी कीमत 260 रुपए है।

 - Lakme 9 To 5 Matte Lip Color- Toffee Nexus

इस लिपस्टिक में विटामिन E और विट जर्म ऑयल मौजूद है, जो होंठो को मॉइश्चराइज़र रखता है। यह शेड आपको चार्मिंग लुक देगा। इसकी कीमत 450 है। 

- NYX Round Lipstick – Hermes

पिच शेड्स की यह लिपस्टिक भले ही कीमत में 475 हो लेकिन आपके ऑफिस लुक में परफैक्ट है। इससे होंठो का न्यूड लुक मिलेगा। 

Punjab Kesari