Fashion: डिमांड में है कुर्ती के ये 10 डिजाइन्स, जींस के साथ करें ट्राई

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 11:56 AM (IST)

जब बात जींस में खुद को कंफर्टेबल रखने की आती है तो लड़कियों में सबसे पहला ख्याल कुर्ती का आता है। जींस के साथ वियर की कुर्तीज न केवल कंफर्ट बल्कि स्टाइलिश लुक भी देती है। कॉलेज गर्ल्स से ज्यादा ऑफिस गोइंग गर्ल्स इस स्टाइल में खुद को फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं। बात अगर ट्रैंड की करें तो इन दिनों मार्कीट में कुर्ती के काफी स्टाइल अवब्लेबल है जिन्हें आप अपनी पसंद व सुविधा के मुताबिक खरीद सकती हैं। 

समर सीजन को ध्यान में रखते हुए आप लाइट कलर्स में फ्लोरल, स्ट्राइप्ड व प्लेन प्रिंट वाली कुर्तीज चूज करें जो आपको न केवल कूल लुक देगी बल्कि आपका स्टाइल स्टेटमेंट भी बरकरार रखेगी। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट कुर्तीज डिजाइन्स दिखाते हैं जिन्हें आप जींस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं और ऑफिस में सभी का फुल अट्रेक्शन पा सकती हैं। 

 

Side Slit Long Kurti

इस तरह की कुर्ती को आप कैजुअल इवेंट में कैरी कर सकती है। साइड स्लिट कुर्ती में आर मिड से लेकर लॉन्ग कुर्तीज चूज करें तो बेस्ट लुक देगी। 

Party Wear Long Kurta

अगर आप किसी ऑफिस पार्टी में जा रही हो तो फ्रंट कट अनारकली स्टाइल कुर्ती ट्राई करें जो आपको ग्लैमर्स के साथ कंफर्ट लुक भी देगी। 

Office Wear Short Kurti

आप लॉन्ग कुर्तीज से ब्रेक लेकर शॉर्ट कुर्ती ट्राई कर सकती हैं जो नीचे फ्रॉक की तरह लेकिन ऊपर से बटन स्टाइल कुर्ती की तरह हो। 

Buttoned Kurta

बटन वाली कुर्तीज इन दिनों खूब ट्रैंड में है जो शर्ट स्टाइल लुक देती है। बटन स्टाइल कुर्ती में आप चेक्ड या स्ट्राइप्ड प्रिंट चूज करें तो ज्यादा बढ़िया हैं क्योंकि यह डीसेंट लुक देते है। 

Up-Down Long Kurta

जींस के साथ इस अप-डाउन यानी पीछे से लॉन्ग लेकिन आगे से शॉर्ट वाली कुर्ती बेस्ट ऑप्शन है जोकि आपको गर्लिश लुक देगी। 

Front Slit Kurta

यह भी किसी फंक्शन या इवेंट में पहनने के लिए बेस्ट कुर्ती है जो फ्रंट से कट वाली लेकिन अनारकली स्टाइल में होती हैं। इस तरह की कुर्ती गर्लिश लुक तो देती है लेकिन कंफर्ट में भी कुछ कम नहीं होती। 

Denim Long Kurta

समर में डेनिम का क्रेज ज्यादा रहता है तो क्यों न आप शर्ट स्टाइल डेनिम कुर्ती अपनी जींस के साथ खरीदे जो आपको फैशनेबल के साथ कंफर्टेबल भी महसूस करवाएं। 

Multi-Slit Kurta

इस तरह की कुर्तीज भी काफी डिमांड हैं जिसकी साइड्स पर मल्टी स्लिक कट्स लगे होते हैं ये कुर्ती मॉडर्न ट्विस्ट देती हैं जोकि लड़कियों की पहली पसंद है। 

Western Style Kurti 

बता दें कि इन दिनों गर्ल्स में एक और कुर्ती स्टाइल ट्रैंड कर रहा है जो होता तो फ्लोरल लेंथ ड्रैस की तरह लेकिन गर्ल्स इसे जींस के साथ कैरी करना अधिक पसंद करती है। इससे वो पूरी कवर भी रहती है और स्टाइल भी बना रहता है। 

Traditional Kurta

इस कुर्ती का फैशन तो एवरग्रीन रहता है जो जींस या प्लाजो हर किसी के साथ सूट करता है और डीसेंट लुक भी देती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput