Hot Trend! कॉकटेल हो या वैडिंग रिसेप्शन, बैस्ट हैं ये डिजाइनर गाउन

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 12:46 PM (IST)

कॉकटेल पार्टी, लड़कियों के लिए एक ऐसा मौका है, जहां वह बिना किसी रोक-टोक के अपना स्टाइलिश अंदाज फ्लॉन्ट कर सकती हैं। यहां लड़कियां न केवल बिना पाबंदी के आउटफिट पहनती हैं बल्कि मॉडर्न लुक में भी नजर आती हैं। परन्तु अक्सर लड़कियों को कॉकटेल पार्टी या अपनी खुद की रिसेप्शन पार्टी के लिए ड्रैस का चुनाव करते समय हजार बार सोचना पड़ता है। कॉकटेल पार्टी या रिसेप्शन पार्टी में वैस्टर्न वियर का क्रेज ज्यादा देखा जाता है तो ऐसे में सबसे पहला ख्याल गाउन का आता हैं, जो आपको मॉडर्न के साथ-साथ फेयरीटेल लुक भी देता हैं। 

 


वैसे तो गाउन कई फैब्रिक और पैटर्न में उपब्लध है परन्तु अक्सर लड़कियां इनका चुनाव करने में देरी कर देती है। अगर आप भी कॉकटेल पार्टी या फिर रिसेप्शन पार्टी के लिए कॉकटेल गाउन ढूंढ रही है तो परेशान न हो। आज हम आपको कुछ डिजाइनर कॉकटेल गाउन बताएंगे, जो आपको ड्रिमी लुक देंगे। इनमें ऑफ शोल्डर से लेकर कोल्ड शोल्डर, डीप नेक, शियर गाउन, हाई लो जैसे कई पैटर्न हैं, जिनका ट्रैंड इन दिनों खूब हैं। 

 


Punjab Kesari