Trending ! सोनम की तरह ट्राई करें किफायती फैशन स्टाइल

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 04:53 PM (IST)

फैशन इंडस्ट्री में अगर कोई ऐसा है जिसके स्टाइल पर आप आंख मूंद कर यकीन कर सकते है तो वो है सोनम कपूर। सोनम का हर स्टाइल आपने आप में यूनिक है। हर दिन उनका लुक अलग और अनोखा होता है। सबसे ज्यादा एक्सपेंसिव कपड़े पहनने वाली सोनम आजकल लड़कियों को किफायती फैशन स्टाइल बता रही है। एक ही शर्ट को अलग आउटफिट्स की मदद से वो स्टाइल कर रही है। अब उनके लेटेस्ट लुक की बात ही ले लीजिए। आज हम आपको सोनम की तरह शर्ट को अलग ड्रेसेस के साथ टीमअप करना सिखाएंगे। 

शर्ट विद मिडी 

 


 

 

अगर आपके घर में ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस है। जिसे आपने बहुत दिनों से वियर नहीं किया है तो आप उसे किसी शर्ट के साथ वियर कर सकती है। ध्यान रहें की शर्ट और मिडी का कलर कॉम्बिनेशन अच्छा हो। जैसे ब्लैक और व्हाइट या व्हाइट और पीच। 

शर्ट विद जैकेट

 

 

 

 
शर्ट के साथ डेनिम जैकेट बहुत कूल लगती है। आप इसके साथ जीन्स की जगह लेदर मिनी स्कर्ट भी टीमअप कर सकती है। 

शर्ट विद डेनिम

 

 

 

 


शार्ट शर्ट के साथ आप बॉयफ्रेंड डेनिम जीन्स या डेनिम पैन्ट्स ट्राई कर सकते है। मगर याद रहे की फुटवियर में हील्स या हाई शूज या बूट्स होने चाहिए। 

व्हाइट कोट विद कुर्ता और प्लाजो 

 

 

 

 

 

 


सोनम ने अपना व्हाइट कोट दूसरी बार वियर किया है। इस रिविलिंग कुर्ते पर यह व्हाइट कोट बहुत स्टाइलिश लग रहा है। अगर आप ध्यान से देखे तो इसके साथ सोनम ने प्लाजो टीमअप किया है। 

व्हाइट कोट विद ट्रॉउज़र 

 

 

 

 

 

 


अगर आपको बॉस लुक चाहिए तो यह व्हाइट कोट विद ट्रॉउज़र टीमअप सबसे बेहतरीन रहेगा। साधारण तोर पर सब यूहीं कोट को स्टाइल करते है। अगर आपको इसमें ट्विस्ट लेकर आना है तो इसके साथ डेनिम जीन्स की जगह शॉट्स ट्राई करें। 

 

Content Writer

shipra rana