#Trending Fashion: साड़ी हो या लहंगा, हर किसी के साथ जचेंगे ये Victorian Blouses

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 02:00 PM (IST)

साड़ी हो या लहंगा, ब्लाउज आउटफिट की पूरी लुक बदल देता है। अगर प्लेन लहंगे के साथ भी स्टाइलिश और ट्रेंडी ब्लाउज वियर कर लिया जाए तो ड्रैस की पूरी लुक चेंज हो जाती है। लड़कियां सीजन के हिसाब से ब्लाउज स्टिच करवाना पसंद करती है। गर्मियों में ऐसे डिजाइन्स भाते हैं जो ना सिर्फ देखने में अट्रैक्टिव हो बल्कि उन्हें कम्फर्टेबल लुक भी दें। ऐसे में विक्टोरियन डिजाइन्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, जो आजकल खूब चर्चा में हैं।

'विक्टोरियन' शब्द सुनते ही दिमाग में लेसी पैटर्न, विंटेज एम्ब्रॉयडरी और ड्रामेटिक स्लीव्स का ख्याल आने लगता है। मगर, पिछले कुछ सालों में इस मामूली स्टाइल में काफी बदलाव हुआ है। दुल्हनें अपनी नेकलाइन को निखारने और अट्रैक्टिव लुक के लिए विक्टोरियन ब्लाउज डिजाइन चुन रही हैं।

फिर कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो रेट्रो वाइब्स को पूरी तरह से अपना रही हैं और अपने लुक को ऊपर ले जाने के लिए लेस वेल्स और पैरासोल को शामिल कर रही हैं।

ऐसे में आज हम आज हम आपको विक्टोरियन ब्लाउज के कुछ ऐसे डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें आप भी अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

एम्बेलिश्ड और लेयर्ड स्लीव्स वाला विक्टोरियन ब्लाउज।

बोल्ड लुक चाहिए तो आप स्टर्लिंग सिल्वर और विक्टोरियन ब्लाउज डिजाइन्स चुन सकती हैं।

पफी स्लीव ब्लाउज आपके लुक में परफेक्ट विक्टोरियन वाइब जोड़ सकता है।

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो फ़्लॉसी स्लीव्स वाले लेसी विक्टोरियन ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

टोन-ऑन-टोन विक्टोरियन ब्लाउज।

अपनी संगीत फंक्शन के लिए आप भारी स्लीव वाले ऑर्गेना विक्टोरियन ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

आप क्रिस्टल कढ़ाई वाले ब्लाउज से भी डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

साड़ी के साथ आप इस तरह को नॉट वाले विक्टोरियन ब्लाउज पहन सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput