Trend: रेड कलर की दीवानी हुई बॉलीवुड दीवाज

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 11:21 AM (IST)

फैशन इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट अक्सर एक ही कलर का ट्रेंड दोबारा शुरू कर देते है। फिर वो खास कलर कब ट्रेंड बन जाता है किसी को पता ही नहीं चलता है। इस हफ्ते बॉलीवुड दीवाज को रेड कलर के ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट में स्पॉट किया गया है। आइए आपको भी उनकी एक खास झलक दिखातें है।

 

सबसे पहले बात करते है बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राइ की। ऐश्वर्या ने चेरी-रेड कलर का अनारकली सूट पहना था। उनके सूट का फैब्रिक काफी पतला था। जो उनके लुक को बहुत ही क्लासी और सोबर बना रहा था। उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए लॉन्ग इयररिंग्स वियर किए थे। अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए उन्होंने बस डार्क रेड लिपस्टिक लगाई थी।

मलाइका अरोड़ा रेड रफ्फल शार्ट फ्रंट और बैक लॉन्ग फ्रॉक में नजर आई। मलाइका ने डायमंड चोकर से अपना लुक कम्पलीट किया है।

वहीं रकुल प्रीत कौर रेड स्लिट गाउन में नजर आई।  

कटरीना कैफ भी रेड लहंगे में नजर आई। 

दीपिका नई-नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुई है। दीपिका ने रेड हैवी साड़ी वियर की है। उस साड़ी पर गोल्डन ब्रॉड बॉर्डर है। अगर ज्वेलरी की बात करें तो दीपिका ने गोल्ड डबल चोकर हार पहना है।

दीपिका वाइन रेड एथनिक सूट पहन कर नजर आई।

वहीं राधिका मर्चेंट रेड इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बहुत क्यूट लग रही है।

शिल्पा ने रेड क्रॉप-जैकेट वियर की है। 

भूमि पेडनेकर 

Content Writer

shipra rana