महात्मा गांधी से जुड़ी इन जगहों की जरूर करें सैर

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 12:18 PM (IST)

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। भारत को आजादी दिलाने में गांधी की की भूमिका बहुत अहम रही है। गांधी जी के जीवन से जुडी बातों को करीब से जानने के लिए भारत में उनसे जुडी ऐसिहासिक जगहों पर घूम कर आप अपने बच्चों को जानकारी दे सकते हैं। परिवार को साथ घूमने का मन है तो इस बार उनको इस तरह की ऐतिहासिक जगहों पर लेकर जाएं जिससे बच्चे अपने देश की आजादी के मुल्यों को जान सकें। 

पोरबंदर


गुजरात में स्थित यह जगह गांधी जी का जन्म स्थान है। यहां उनके बचपन से जुड़ी बहुत- सी जगहें हैं। उनका पैतृक घर और कई दार्शनिक स्थल है,जहां आप घूम सकते हैं। 

वाराणसी


वाराणसी से गांधी जी का गहरा संबंध है। असहयोग अंदोलन के दौरान यहीं पर गांधी जी ने 1921 में काशी विद्यापीठ की आधारशिला रखी थी। जिसका नाम आजादी के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कर द‍िया गया था। 

अहमदाबाद


इस जगह पर साबरमती आश्रम है,जो गांधी जी के लिए बहुत खास रहा। यहां पर उन्होने अपनी पत्नी के साथ 12 साल बिताए थे। 

दांडी


दांडी गुजरात का छोटा सा गांव है। नमक सत्याग्रह परिणति इस जगह का ही हिस्सा है। 

Punjab Kesari