उत्तर पूर्वी भारत की ये खूबसूरत जगहें ,जाके नहीं भूल पाएंगे यहां का मनमोहक नजारा

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 12:51 PM (IST)

वैसे तो पूरे भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं। यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती ही रहती है। लेकिन  बहुत से ऐसी स्टे्टस हैं। जो दर्शकों का दिल मोह लेती हैं। यहां जाकर आप हर नजारा परेशानी भूलकर सिर्फ सुंदर वादियों को ही याद रखेंगे। नैचर लवर्स की लिए तो यह जगह एकदम बेस्ट है।यहां की ऊंचे- ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झरने, प्राकृतिक नजारे हर किसी को आकर्षित कर लेते हैं। वॉटरफॉल, चाय के बागान, हरा भरा वातावरण आपका दिल जीतने के लिए काफी है तो चलिए बताते हैं ऐसे ही कुछ खूबसूरत देशों के बारे में ......


गैंगटोक

उत्तर पूर्वी भारत का यह हिस्सा बहुत ही खूबसूरत है। प्राकृतिक झरनों से सजा यहां का खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। यहां आप रिवर रॉफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीईंग जैसे अद्भूत स्पोटर्स एडवैंचर का मजा ले सकते हैं। नदियां, झरनों से सजा यह देश भारत के देश सिक्किम में पड़ती है। यहां दर्शकों को लुभाने के लिए सेवन सिस्टर वॉटरफाल,लाल बाजार और सॉन्गमो झील बहुत ही सुंदर प्लेस हैं। इन सबके अलावा यहां मठ,मंदिर और गैंगटोक महल भी मौजूद है।

PunjabKesari

शिलांग

शिलांग मेघालय की राजधानी है। इसको उत्तर पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां पर लेडी हैदरी पार्क, कैलांग राक और वार्डस झील, मीठा झरना, शिलांग पीक बहुत ही मशहुर जगह है। यहां की ताजा हवा और पहाड़ सैलानियों को अपनी और आकर्षित कर लेते हैं। शिलांग घूमने का सबसे ज्यादा आनंद आप पैदल या लॉकल ट्रांसपोर्ट के जरिए ले सकते हैं। यहां का सबसे अच्छा वातावरण गर्मियों में होता है। तो आप इस जगह का नजारा इन दिनों जाकर ले सकते हैं।

PunjabKesari


तवांग

तवांग अरुणाचल प्रदेश का वो हिस्सा है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। तवांग का अर्थ होता है- 'घोड़ा'। बौद्ध धर्म के 6वें दलाई लामा ने इस जगह को अपना मठ बनाने के लिए चुना था। उस समय उनके घोड़े ने उनका साथ दिया था। तब से इस सुंदर जगह का नाम तवांग पड़ा है। प्रकृति ने इस जगह को अपनी खूबसूरती से इस कदर सजाया है कि हर कोई यहां आकर सब परेशानियां भूल जाता है। शांत और सुंदरता से भरी इस जगह पर जाकर आपको इससे कुछ और अच्छा नहीं लगेगा। यहां के स्थानीय लोगों को मोनापा कहकर पुकारा जाता है। मार्च से अक्तूबर के बीच इस जगह पर आप घूम सकते हैं।

PunjabKesari


चेरापूंजी

चेरापूंजी मेघालय में पड़ता है। इस जगह को सबसे गिला माना जाता है। यहां का पूरा वेट लैंड 1300 मीटर  समुद्र तल की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा यहां पर 200 फीट बड़ी चट्टान है। जो कि एक पलटी हुई टोकरी जैसी नजर आती है। पहाड़ों और मैदान के बीच में बनी यह चट्टान देखने वालों के लिए एक बहुत ही अलग नजारा दिखती है। अब इस जगह का नाम बदलकर सोहरा कर दिया है। लेकिन यहां के लोगों की जुबान पर आज भी चेरापूंजी ही चढ़ा हुआ है। यहां पर भारत का सबसे ऊंचा झरना पाया जाता है।

PunjabKesari


दार्जिलिंग

दार्जिलिंग हिल स्टेशन और पहाड़ों से घिरा हआ है। यहां पर आप दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन की सैर कर सकते हैं। मोनेस्ट्री, बतासिया गार्डन, कंचनजंगा व्यू पॉइंट, चाय के बागान जैसी सुंदर जगहों का लुभावना नजारा ले सकते हैं। टॉय ट्रेन का भी बहुत ही खूबसूरत नजारा यहां पर लिया जा सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static