नहीं पड़ेगी विदेश जाने की जरुरत, Puducherry में उठाएं शानदार नजारों का लुत्फ

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 05:05 PM (IST)

भारतीय लोग नई और सुंदर जगह का दौरा करने के लिए विदेशों का रुख करते हैं। लेकिन बहुत से कम लोग जानते हैं कि भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। यह जगहें आपको विदेश वाला अनुभव देंगी। आपको आज एक ऐसी ही खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप विदेशी नजारों का लुत्फ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

पांडिचेरी में मिलेगा विदेश जैसा अनुभव

विदेशी नजारों के लिए आप पांडिचेरी में इस बार के वेकेशन्स बिताने का प्लान बना सकते हैं। पांडिचेरी एक केंद्रशासित प्रदेश है। यह देश के पूर्वी तट पर स्थित है। चैन्नई से पांडिचेरी की दूरी सिर्फ 135 किमी की है। 1953 में यह जगह फ्रेंच कॉलोनी के लोगों की थी। 1954 में फ्रेंच शासन खत्म हो गया लेकिन आज भी जहां पर आपको फ्रेंच लोगों की सभ्यता देखने को मिलेगी। पांडिचेरी में घर भी मेडिटेरेनियन स्टाइल में बना है। अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के कारण भी यह जगह काफी मशहूर है। आपको यहां पर ठहरने के लिए भी कई सारे रिजॉर्ट्स के ऑप्शन मिल जाएंगे। 

लग्जरी स्टे 

आपको पांडिचेरी में लग्जरी स्टे का मौका भी मिल सकता है। यहां पर आपको कई सारे सुंदर नजारे देखने को मिल सकते हैं। कई तरह के अलग-अलग बीच आपका दिल मोह लेंगे। पांडिचेरी में हर समय गर्मी रहती है। आप किसी भी समय इस जगह में घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

अलग-अलग वैराइटी का मिलेगा खाना 

साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, फ्रेंच और इटैलियन आपको यहां पर कई तरह का स्वादिष्ट खाना मिल सकता है। यहां का क्रियोल फूड भी बहुत ही फेमस है। क्रियोल फूड फ्रेंच और तमिल फूड का मिश्रण होता है। इस खाने में थोड़ा पुतर्गाली और डच टच भी होता है। फ्रेंच क्वार्टर में आपको अलग-अलग तरह का फ्रेंच फूड मिलेगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट्स में आप नॉनवेज खाने का आनंद भी ले सकते हैं। 

धार्मिक लोगों के लिए बेस्ट हैं ये जगह 

यहां पर आपको कई हिंदू मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। यह मंदिर फ्रांसीसी शासन से पहले ही यहां पर स्थित हैं। पांडिचेरी का श्री मानाकुला विनयागर मंदिर भी पर्यटकों को बहुत ही अच्छा लगता है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर के मुख्य आकर्षणों में यहां पर पड़ा रथ है। इस रथ पर 7.5 किलो सोना चढ़ा है। दशहरे के दिन हर साल यहां पर झांकी होती है जिसे इलाके के लोग देखने आते हैं। इस दौरान मंदिर को कलाकाल जटिल नक्काशी और अलग-अलग चित्रों के साथ मंदिर की दीवारों को सजाते हैं। 

ऑस्टेरी वेटलैंड 

ऑस्टेरी वेटलैंड शहर से करीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है। इसके अलावा यहां पर बर्ड सैंचुरी भी है। यहां पर आप कई सारे प्रवासी पक्षी भी देख सकते हैं। जैसे गोल्डन ओरियल , पेंटिड स्टोर्क, उल्लू और दर्जिन चिड़िया देख सकते हैं। ऑस्टेरी झील में आपको केंकड़े भी बड़ी संख्या में देखने को मिल जाएंगे। 


 

Content Writer

palak