बिग बॉस के घर के दीवाने हैं तो जरूर जाएं लोनावला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 01:04 PM (IST)

लोनावला टूरिज्म के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। यह जगह मूंबई से सिर्फ 95 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस हिल स्टेशन का नजारा देखने में बहुत लुभावना है। अगर आपको भी  बिग बॉस का घर पसंद है तो लोनावला घूमने जरूर जाना चाहिए। आप यहां पर अपनी फैमली या दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं। यहां पर बहुत सुंदर रेस्टोरेंट हैं जो आपको बिग बॉस के घर का अनुभव करवाएंगे हैं। यहां पर बिग बॉस का सेट भी लगाया जाता है।

 

सुहावना मौसम

लोनावला का मौसम ज्यादातर सुहावना ही रहता है। आप यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं लेकिन मई से लेकर अक्टूबर के बीच यहां आएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। सर्दियों में लोनावला का तापमान 12 डिग्री और गर्मियों में 36 डिग्री तक रहता है। 

ट्रेकिंग का भी ऑप्शन

लोनावला में घूमने के लिए बहुत सारी जगाहें हैं। यहां की वादियां बहुत ही खूबसूरत है जिसका आप काफी आनंद उठा सकते हैं। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां पर आपको अच्छे नजारे देखने के साथ के साथ एडवेंचर करने का मौका मिलेगा।

लोनावला जाएं तो ये जरूर खाएं 

लोनावला की सबसे फेमल मिठाई है चिक्की। इसे खाना बिलकुल ना भूलें। ऐसा स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा। इसे खास तौर पर विदेश में भी सप्लाई किया जाता है।

 

बिग बॉस के घर जैसे रेस्टोरेंट

यहां पर आपको हर थोड़ी दूरी पर लग्जरी होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप बिग बॉस के घर की तरह किसी जगह पर रुकना चाहती हैं तो लोनावला के किसी रेस्टोरेंट में जरूर ठहरे। 

लोनावला जाएं तो ये सब देखना ना भूलें 

लोनावला में  बहुत फेमस गुफाएं हैं। खासकर कारला, भाजे और बेडसा जैसी पुरातन गुफाएं तो खासा महत्व रखती हैं। कारला गुफा बेहद पुरानी है, इसका निर्माण ईसा से 160 वर्ष पहले का माना जाता है। कारला गुफा में इंडिया की विशालतम चैत्य गुफा का समावेश है। 
इस गुफा में खंभों पर बनाई गई बहुत सी कलाकृतियां बनाइ गई हैं जो स्थापत्य कला का एक उदाहरण हैं। इसके साथ यहां पर काष्ठ से बना एक मंदिर भी है जिसकी आकृति कैथेड्रल से मिलती है। यहां पर भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा भी है। 
 

Content Writer

Vandana