जिसे समाज ने नहीं अपनाया उन्होंने लोगों के दर्द को अपनाया- ''जरूरतमंदों को राशन बांट रहें है ट्रांसजेंडर''

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 06:31 PM (IST)

देशभर में जहां कोरोना से हाहाकार मचा हुआ वहीं दूसरी तरफ हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग भी है जो अपनी समर्था के अनुसार लोगों की मदद कर रहें हैं।  मुंबई में फैली कोरोना की दूसरी लहर से हालात काफी बदतर हो गए जिससे सरकार को लाॅकडाउन लगाना पड़ा, इसी बीच दिहाड़ी दार लोगों को खाने पीनें में काफी मुश्किलें आई। जिसे देखते हुए बाॅलीवुड सेलेब्स ने तो हाथ आगे बढ़ाया ही हैं वहीं अब इस रेस में  ट्रांसजेंडर भी आ गए हैं। वह भी खुले दिले से लोगों की मदद कर रहे हैं। 



 

यहां की  'किन्नर मां संस्था' से जुड़े कुछ सदस्यों ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया। किन्नर मां संस्था की अध्यक्ष सलमा खान ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद वे अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों तक राशन पहुंचा चुकी हैं। संस्था से जुड़े लोग हर दिन एक हजार से ज्यादा राशन के पैकेट बांटते हैं। ये लोग लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी पहुंचा रहे हैं। साथ ही, पुलिस स्टेशन और बस स्टैंड पर भी मास्क और सैनिटाइजर बांट चुके हैं। बतां दें कि इस संस्था से एक लाख से ज्यादा ट्रांसजेंडर जुड़े हुए हैं।



 

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों को अभी तक समाज में अपना सही स्थान नहीं मिला है। लेकिन फिर भी हम मानवता के धर्म का पालन कर रहे हैं। आज लोगों को मदद की जरूरत है और हम वो सब कर रहे हैं जो हमारे लिए संभव है।

Content Writer

Anu Malhotra