आपकी किचन, आपका अंदाज: बजट में बनाएं लग्ज़री डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2024 - 02:05 PM (IST)

नारी डेस्क: रसोई को घर का दिल कहा जाता है और भारतीय परिवारों में इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। चाहे आप अपने पुराने किचन का रेनोवेशन करें या नया किचन डिजाइन बनवाना चाहते हैं, सही योजना और डिजाइन से रसोई न केवल कार्यात्मक बल्कि आकर्षक भी बनेगी। यह लेख आपको रसोई डिजाइन, लेआउट, और स्मार्ट स्टोरेज के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स और सुझाव देगा।

1. किचन के लिए सही लेआउट का चुनाव करें

रसोई के लेआउट का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है। सही लेआउट से न केवल आपके किचन का रूप बेहतर होता है बल्कि कार्यकुशलता भी बढ़ती है।

L-शेप लेआउट: छोटे किचन के लिए आदर्श, यह किचन के तीनों हिस्सों को अच्छी तरह जोड़ता है।

U-शेप लेआउट: बड़े स्थानों के लिए यह रसोई के सभी कोनों को जोड़ता है, जिससे कार्यक्षमता और स्टोरेज दोनों का संतुलन बनता है।

सिंगल वॉल किचन: सीमित स्थान के लिए उपयुक्त, जहां सभी जरूरी उपकरण एक ही दीवार पर होते हैं।

आइलैंड किचन: बड़े किचन के लिए अच्छा विकल्प, जिसमें काम करने के लिए अतिरिक्त जगह मिलती है और बैठने की भी व्यवस्था होती है।

PunjabKesari

2. मॉड्यूलर किचन और स्टोरेज

मॉड्यूलर किचन भारतीय रसोई के लिए बेहतरीन विकल्प हैं क्योंकि ये किचन के आकार और जरूरत के हिसाब से अनुकूल होते हैं।

मसाला ड्रॉअर और पेंट्री : मसालों के लिए विशेष स्थान बनाएं।

पुल-आउट ट्रॉली और स्लाइडिंग कैबिनेट्स: छोटे स्थानों में ज्यादा स्टोरेज प्रदान करते हैं और पूरी तरह से किचन को व्यवस्थित रखते हैं।

3. मटीरियल चयन में समझदारी से लाएं नयापन

काउंटरटॉप्सः ग्रेनाइट, क्चाटर्ज, और स्टेनलेस स्टील टिकाऊ और आकर्षक विकल्प हैं।

बैकस्प्लैशः सिरेमिक टाइल्स या ग्लास बैकस्प्लैश जो सफाई के लिए सुविधाजनक और सुंदर होते हैं।

फर्शः स्लिप-रेसिस्टेंट टाइल्स का उपयोग करें जो टिकाऊ और स्टाइलिश हों।

PunjabKesari

4. वेंटिलेशन और रोशनी

किचन में अच्छे वेंटिलेशन और रोशनी का होना बहुत जरूरी है।

चिमनी और एग्जॉस्ट फैनः ताजगी और साफ हवा के लिए।

खिड़कियां: किचन में ज्यादा प्राकृतिक रोशनी आने के लिए बड़े और खुले स्थानों का चयन करें।

रसोई में पुरानी ट्यूबलाइट्स की जगह सस्ती और ऊर्जा बचाने वाली LED स्ट्रिप्स या ट्रैक लाइट्स लगाएं।

ये न केवल रसोई को रोशन करेंगे बल्कि उसे आधुनिक भी बनाएंगे।

PunjabKesari

5. सजावट और रंग योजना

हल्के रंग: सफेद, बेज और हल्के रंगों से रसोई को अधिक खुला और साफ दिखाया जा सकता है।

हरियाली: तुलसी, मनी प्लांट और धनिया जैसे छोटे पौधे रखें। यह रसोई को ताजगी और प्राकृतिक आभा देगा।

6. बजट के अनुसार डिजाइन

रसोई का डिजाइन करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। छोटे-छोटे बदलाव जैसे:

कैबिनेट हैंडल्स और नॉब्स बदलें

पुराने और बोरिंग कैबिनेट हैंडल्स को नए और स्टाइलिश डिज़ाइन से बदलें।

मटीरियल विकल्पः ब्रश्ड स्टील, ब्रास या सिरेमिक ।

ये छोटे बदलाव आपकी रसोई को आधुनिक और आकर्षक बना सकते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Smart Home: AI के साथ घर बनाएं और भी Smart!

पेंटिंग और वॉल पेस्टिंग 

दीवारों को नए और जीवंत रंगों से पेंट करें।

वॉल पेस्टिंग के लिए सस्ते लेकिन आकर्षक वॉलपेपर या स्टिकर टाइल्स का उपयोग करें।

बैकस्पलैश के लिए peel-and-stick विकल्प आजमाएं।

नए किचन एक्सेसरीज खरीदें

कार्नर ऑर्गनाइज़र, पुल-आउट ड्रॉअर, और हेंगिंग स्टोरेज जोड़ें।

स्टाइलिश मटके, जार और स्टाइलिश बॉटल्स का उपयोग करें।

ओपन शेल्फिंग पर सजावट के लिए सुंदर क्रॉकरी  और ग्रीनरी रखें।

सिंक और नल को अपग्रेड करें

साधारण सिंक की जगह स्टेनलेस स्टील या ग्रेनाइट फिनिश वाले सिंक का चयन करें।

प्रीमियम डिज़ाइन वाले टोंटी (फॉसेट) का उपयोग करें जो महंगे न लगते हुए भी क्लासी दिखते हैं।

PunjabKesari

7. DIY (खुद से करें)

पुरानी लकड़ी के कैबिनेट्स को सैंड करके पेंट करें।

पुरानी कुर्सियों और टेबल पर कुशन या कवर बदलें।

खुद रंगोली टाइल्स या स्टेंसिल आर्ट से दीवारों पर सजावट करें।

8. ग्रीनरी और पौधे जोड़ें

किचन में छोटे प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, तुलसी या एलोवेरा रखें।

ये न केवल सुंदर दिखेंगे बल्कि हवा भी शुद्ध करेंगे।

9. मॉड्यूलर अपग्रेड्स जोड़ें

केवल जरूरी मॉड्यूलर यूनिट्स जैसे पुल-आउट पेंट्री या स्पाइस रैक लगवाएं।

कस्टमाइज मॉड्यूल्स के बजाय प्रीफैब्रिकेटेड यूनिट्स चुनें।

PunjabKesari

10. पर्दे और मैट्स बदलें

पुराने पर्दों को रसोई के रंगों से मेल खाते नए पर्दों से बदलें।

फर्श पर टिकाऊ और वॉशेबल मैट्स का उपयोग करें।

रेनोवेशन के दौरान ध्यान रखने वाली बातें

पुराने कैबिनेट्स को रेनोवेट करें, उन्हें नए रंग या फिनिश से बदलें।

पुराने उपकरणों को बदलें, जिससे न केवल कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि ऊर्जा की भी बचत होगी।

सही रोशनी का चुनाव करें ताकि किचन में हर कार्य स्पष्ट रूप से किया जा सके।

PunjabKesari

 -रक्षा सेठी (इंटीरियर डिज़ाइनर) इंदौर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

static