सावधान!  महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, खो दी आंख की रोशनी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 12:09 PM (IST)

किचन में खाना बनाते समय अक्सर महिलाएं अपने बच्चों को किचन से बाहर रखती है लेकिन उन्हें भी हमेशा सावधानी बरतने के लिए कहा जाता हैं। किचन में कई बार की गई छोटी सी गलती से बड़ा हादसा हो सकता हैं। ऐसी ही एक गलती के कारण किचन में काम करते समय महिला की आंख की रोशनी चली गई। 

दिमाग की हड्डी में फंसी सीटी

झारखंड की एक रहने वाली महिला ने एक दर्दनाक घटना में अपनी आंख की रोशनी खो दी। कुछ दिन पहले किचन में दाल बनाते समय कुकर की सीटी महिला की आंख में ही चली गई। महिला ने कुकर में दाल चढ़ा कर रखी हुई थी। कुकर को चेक करने के लिए वह जैसे ही आगे की ओर झुकी तो कुकर का ढक्कन खुल गया। जिस कारण कुकर की सीटी सीधी महिला की आंख में घुस गई। सीटी महिला की आंख में इतनी तेजी से घुसी की उसे बचने की मौका ही नही मिला। जिसका बाद उसका आप्रेशन किया गया।

आंख, दिमाग व ईएनटी के सर्जन ने मिलकर किया आप्रेशन

महिला की आंख व दिमाग की हड्डी के बीच में फंसी सीटी को निकालने के लिए उसे तुरंत ही रांची के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर आंख, दिमाग व ईएनटी के सर्जन ने मिलकर ऑपरेशन किया। बड़ी देर से ऑप्रेशन के बाद महिला के दिमाग से सीटी को निकाला गया लेकिन महिला की आंख की रोशनी को नही बचाया जा सका। अगर दिमाग से सीटी नही निकलती तो महिला के दिमाग तक इंफेक्शन पहुंच सकता था। 

 

 

Content Writer

khushboo aggarwal