शिमला गए हैं तो जरूर करें टॉय ट्रेन का मजेदार सफर

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 11:36 AM (IST)

रेल में सफर करना किसे पसंद नहीं होता। अगर बात कालका-शिमला रेल की हो तो क्या कहने। इस रेलमार्ग की चोड़ाई मात्र दो फूट छ: इंच है और इसी कारण यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज है। यह शिमला आने वाले लोगों की खिलौना ट्रेन पहली पसंद है। अगर आप शिमला जा रहे तो एक बार इस ट्रैन में जरूर सफर करें। 

कालका-शिमला रेलमार्ग का एेतिहासिक महत्व भी है। इसका निर्माण अंग्रेजों द्वारा किया गया है। दिलचस्प पहलू यह है कि अंग्रेज इंजीनियरों की मदद एक अनपढ़ ग्रामीण भलखू ने की थी। 

कालका से शिमला तक का रेलमार्ग 95 किलोमीटर लंबा है। यह यात्रा 6 घंटे में पूरी होती है। शिमला पहुंचने से पहले रेल 102 सुरंगों से गुजरती है। सबसे बड़ी सुरंग बड़ोग नामक स्थान पर है। इसका नंबर 33 और इसकी लंबाई 3752 फुट है। 

सुरंगों में से गुजरती हुए यात्री गहरे रोमांच से भर जाते है। यही नहीं, इसके मार्ग में पड़ने वाले पुल की कलात्मक बनावट वाले हैं। एक पुल लोहे का, शोप सभी पुल पत्थरों से बने हैं। कनोह नामक स्थान पर चार मंजिला पुल विशेष आकर्षण लिए है। पहाड़ों के बीच ये निकलती ये ट्रैन आपके ट्रिप को और भी मजेदार बना देती है। 

Punjab Kesari