गुप्त जगहें,जहां टूरिस्टों के जाने पर है पाबंदी

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 06:17 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग):  घूमने-फिरने के लिए लोग नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की जानकारी पहले से ही इकट्ठी करनी शुरू कर देते हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं,जो हैं तो बहुत खूबसूरत लेकिन पर्यटकों की एंट्री वहां पर बैन है।  


1. राजा किन शी हुआन का मकबरा, चीन
चीन में बना यह मकबरा बहुत पुराना है। यहां पर टेराकोटा सैनिकों की हजारों मूर्तियां हैं। 2000 पुरानी इस जगह पर यहां की सरकार में रिसर्च पर भी पूरी तरह बैन लगा रखा है। लोग यहां पर नहीं आ सकते। 

2. नॉर्थ सेंटीनल द्वीप,अंडमान
यहां पर लोगों के आने की मनाही है। इस द्वीप पर 60,000 साल पुराना कबीला है और यहां पर नाव के जरिय ही पहुंचा जा सकता है। इन लोगों का बाहर की दुनिया से कोई लेन-देन नही है। बाहर के जो लोग यहां जाते हैं यहां रहने वाले लोग उन पर हमला कर देते हैं। 

3. एरिया 51,निवाडा
निवाडा का यह इलाका पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। यहां पर अमरीकी सेना का टेस्टिंग जोन है। किसी पर्यटक के यहां आने पर मनाही है। 

4. सांपों का द्वीप, ब्राजील
साओ पाओलो नाम का शहर ब्राजील में स्थित है। यहां पर पूरी तरह से सांपों का राज है। पांव-पांव पर जहरीलें सांप होने के कारण लोगों का यहां आना खतरे से खाली नहीं। कहा जाता है कि यहां पर सांपों की 4000 से भी ज्यादा प्रजातियां रहती हैं।

5. वैटिकन का सीक्रेट,आर्काइव
वैटिकन सिटी में आर्काइव नाम का एक तहखाना है। यहां पर बहुत जरूरी एतिहासिक दस्तावेजों को संभाल कर रखा गया है। यहां पर इस देश के कई महान हस्तियों के खत भी हैं। इनकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों के अलावा और कोई यहां नहीं जा सकता। 

6. लसकस गुफा, फ्रांस
फ्रांस की लसलस गुफा बहुत से ऐतिहासिक चित्र है। जिनको संभाल कर रख गया है। इसके टूटने के खतरे से इसे बंद कर दिया गया। 
 

Punjab Kesari