Onam Festival: मुख्य द्वार पर लगाएं तोरण, सजावट के साथ घर में आएगी पॉजिटिविटी

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 03:28 PM (IST)

ओणम (Onam) केरल का सबसे बड़ा त्योहार है ,जो राजा महाबली के स्वागत और उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। कहा जाता है कि वे इस त्योहार के दौरान ही दिन ही केरल लौटे थे और राज-पाठ संभाला था। यह 10-दिवसीय उत्सव 12 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगा, जिसकी शुरूआत हो चुकी हैं। यह पर्व लोगों के दिलों को उल्लास से भर देता है।

इस दौरान नाव दौड़, बाघ नृत्य, फूल रंगोली, ओणथप्पन (पूजा), ओणम काली, रस्साकशी, थुम्बी थुल्लाल (महिला नृत्य), कुम्मत्तिकली (मुखौटा नृत्य), ओनाथल्लू (मार्शल नृत्य) आदि किया जाता है।

वहीं, इस दौरान घर को भी पारंपरिक तरीके से सजाने की प्रथा है। ऐसे में आप मेनगेट पर तोरण लगाकर राजा महाबली का स्वागत और घर की सजावट दोनों कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी घर में तोरण लगाना बहुत शुभ होता है। इससे ना सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी आती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी बना रहती हैं।

सिर्फ ओणम फेस्टिवल ही नही, आप रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, हरियाली तीज आदि हिंदू त्यौहारों के मौके पर भी मुख्य द्वार पर तोरण लगा सकते हैं।

आज हम आपको तोरण के कुछ आइडिया दिखाएंगे, जिससे आप अपने घर को पारंपरिक तरीके से सजा सकते हैं। चलिए देखते हैं तोरण से घर को सजाने के आइडियाज

Content Writer

Anjali Rajput