ये हैं उदयपुर के फेमस होटल्स

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 12:42 PM (IST)

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए बहुत खूबसूरत जगहें हैं। अधिकतर लोगों को उदयपुर घूमना बहुत पसंद हैं। उदयपुर में कई लग्जरी और हेरिटेज होटल्स है। अगर आप भी इस छुट्टियां उदयपुर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार इन होटल्स में जरूर जाएं। उदयपुर के होटल्स की गिनती दुनिया के बैस्ट होटल्स में होती हैं। तो आइए जानें इव होटल्स के बारे में। 

1. जग मंदिर आयलैंड पैलेस
पिछोला लेक के बीच आयलैंड पर बने इस पैलेस की शुरुआत 1551 में हुई थी। यह पैलेस 1652 में तैयार हुआ था। इस पैलेस में रहने का अलग ही मजा है। रात को यहां पर बेस्ड डिनर और कई पार्टीज होती है।

2. ताज लेक पैलेस होटल
ताज लेक पैलेस की गिनती भारत के सबसे महंगे होटल्स में होती है। इस होटल को रोमांटिक होटल भी कहा जाता है। इस होटल में कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। वैसे यहां के सबसे महंगे सुईट का एक दिन का किराया 7 लाख से अधिक है। 

3. द ओबेरॉय उदयविलास
5 स्टार होटल द ओबेरॉय उदयविलास होटल पिछोला लेक के किनारे 50 एकड़ में फैला हुआ है। दुनिया के सबसे खूबसूरत में से एक है यह होटल। आपको बता दें कि इस होटल में 91 डीलक्स कमरें है। कमरों की खास बात यह है कि इस कमरे में महाराज के महल जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां गैस्ट के लिए प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। 

4.  शिव निवास पैलेस
उदयपुर में स्थित शिव निवास पैलेस भी बहुत खूबसूरत है। यहां पर रहने का अलग ही मजा है।

5. द लीला पैलेस
लेक पिछोला के किनारे अरावली हिल्स पर बना यह होटल बेहद खूबसूरत है। देखने में यह बिल्डिंग पैलेस की तरह लगती है। आपकों बता दें कि यहां पर शादियां भी होती है।
 

Punjab Kesari