Year Ender 2023: घुमक्कड़ों ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की ये 5 Travelling Destinations

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2023 - 05:06 PM (IST)

साल 2023 खत्म होने वाला है, और कई सारी यादों की छाप छोड़ जाने वाला है। इस साल कहीं युद्ध तो कहीं डिजास्टर देखने को मिले। कोरोना का ही एक नया वेरियंट भी लोगों को इस साल झेलना पड़ा। ये बातें तो सब को पता है लेकिन क्या आपको पता है कि इस घुमक्कड़ों में कौन सी जगहें सबसे ज्यादा सर्च की। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं गूगल पर सर्च की गई सबसे ज्यादा जगहें, जिसे न्यू ईयर पर आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं...

वियतनाम 

इस साल लोगों की पहली पसंद वियतनाम रहा। ये खूबसूरत देश अपने स्ट्रीट फूड, कल्चर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस देश में घूमने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं आता। बताया जाता है कि वियतनाम के 7 दिन के टूर में मुश्किल से 40 से 50 हजार का खर्च आता है। इसमें फ्लाइट, होटल, वीजा, खाना, स्थानान्तरण, स्थानीय यात्रा, स्पा, खरीदारी आदि सब शामिल होता है। सबसे खास बात ये है कि इस देश में घूमने के लिए किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता।

गोवा

दूसरे नंबर पर रहा युवाओं का पसंदीदा स्पॉट गोवा। 2023 में लोगों ने घूमने के लिए लोगों ने गोवा को सबसे ज्यादा सर्च किया। यहां के बीच औप नाइट लाइफ बहुत फेमस है। टूरिस्ट के लिए गोवा नवंबर से फरवरी के बीच घूमने के लिहाज से काफू अच्छा माना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर यहां जबरदस्त भीड़ देखी जाती है।

बाली

इंडोनेशिया का खूबसूरत शहर बाली भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां ज्यादातर लोग हनीमून ट्रिप पर जाते हैं। बिजनेस ट्रिप के लिए भी बाली बेहतर माना जाता है। यहां लग्जरी लाइफ का आनंद ले सकते हैं। गूगल पर इस साल बाली को तीसरा सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। बाली के प्राचीन मंदिरों का द्वीप भी कहा जाता है।

श्रीलंका

श्रीलंका बहुत ही खूबसूरत आइलैंड के तौर पर जाना जाता है। घुम्मकाड़ों से इस आइलैंड को भी खूब सर्च किया। जिन लोगों को प्राकृति और शांत वातावरण से प्यार है, वो यहां घूमने आ सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड बेहद आकर्षक और खूबसूरत देश है, जो अपनी नाइटलाइफ और समुद्र तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां ज्यादातर कपल या लोग अपने दोस्तों के साथ जाते हैं। यहां की मसाज दुनियाभर में मशहूर है। थाईलैंड का टूर सस्ता होने के चलते अक्सर लोग यहां जाना पंसद करते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur