शादी के बाद कहां मनाएं Honeymoon? एक क्लिक में जानें भारत के सबसे रोमांटिक Destinations

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 05:35 PM (IST)

शादी के बाद हर कपल हनीमून की प्लानिंग करता है। इसमें वे रोमांटिक प्लेस, सीजन व एक्टिविटीज के साथ बजट का भी ध्यान रखते हैं। ऐसे में अगर आप की भी नई-नई शादी हुई है या होने वाली है तो आज हम आपको देश के कुछ खास हनीमून डेस्टिनेशन बताते हैं। यहां पर आप बजट में हनीमून मनाने का मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

केरल- हनीमून के लिए आप भारत का वेनिस कहे जाने केरल जा सकते हैं। यहां पर आप बहते हाउसबोट में घूमने का मजा ले सकते हैं। इस खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन पर सालभर भारतीय व विदेशी पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसके साथ ही आप वहां पर चाय के बागान, पर्वत और कई खूबसूरत नजारों को देखने का मजा उठा सकते हैं।

अंडमान एंड निकोबार- अगर आपको बीच पसंद है तो आप अंडमान एंड निकोबार घूमने का जा सकते हैं। यहां पर आप समुद्री तटों पर बिखरी रेत, ताड़ के पेड़ से बंधे छायादार झूले, स्कूबा डाइविंग, ग्लास बोट राइड और विंड सर्फिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

जम्मू कश्मीर- हनीमून मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर बेस्ट माना जाता है। कपल्स खासतौर पर यहां पर हनीमून प्लान करते हैं। वहीं यहां का गुलमर्ग न्यूली मैरिड कपल के लिए बेहद फेमस माना गया है। आप यहां पर बर्फ की चादर से ढके ऊंचे पहाड़, मुगल गार्डन और हरी-भरी घाटियों में फोटो क्लिक करवाने का मजा ले सकते हैं। सर्दियों में आप यहां पर स्नो फॉल का मजा भी ले सकते हैं।

उत्तराखंड- अगर आप बजट में किसी खूबसूरत व रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशल की तलाश में हैं तो आपके लिए उत्तराखंड परफेक्ट रहेगा। यहां नैनीताल से लेकर बर्फ की चादर में ढका औली हनीमून मनाने के लिए बेस्ट माने गए हैं। औली में आप जिप लाइन, ट्रेकिंग, स्कीइंग जैसी एक्विटीज कर सकते हैं।

गोवा- अगर आप पब, बीचों का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर ताड़ के पेड़ों से घिरे बीच, प्राचीन चर्च और पानी पर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा हनीमून मनाने के लिए आपको कई बीच मिल जाएंगे।

 

Content Writer

neetu