महंगे प्रोडक्ट्स नहीं त्वचा पर अप्लाई करें Tomato FacePack, मिलेगा नेचुरल निखार

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 10:50 AM (IST)

खूबसूरत गोलइंग स्किन तो हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए वो कई सारे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी वो बाजार से लाती है पर कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप नेचुरल चीजों की मदद लें। आज हम आपको बताएंगे किचन में मौजूद एक चीज के बारे में जो सारी महंगे प्रोडक्ट्स पर भारी है। हम बात कर रहे हैं टमाटर की। इसके फेसपैक को अप्लाई करने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। आइए आपको बताते हैं इस फेसपैक को बनाने का तरीका....

टमाटर और खीरा

इस फेसपैक को बनाने के लिए एक बाउल में टमाटर का रस लें, इसमें खीरे का पेस्ट मिक्स करें। इस मिश्रण में शहद भी मिक्स करें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद आप पानी से मुंह धो लें। ये फेसपैक स्किन की एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है।

टमाटर और ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइज़र है।इससे आप टमाटर के साथ अपने चेहरे पर लगाकर स्किन ग्लोइंग बना सकते हैं। सबसे पहले टमाटर का पेस्ट लें और उसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। इसके बाद त्वचा सॉफ्ट रहेगी।

टमाटर और शहद का फेसपैक

टमाटर के रस से शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से मुंह धो लें।

Content Editor

Charanjeet Kaur