टोक्यो ओलंपिक में प्यार का इज़हार: महिला तलवारबाज को कोच ने कैमरे के सामने Kiss कर किया प्रपोज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 04:28 PM (IST)

23 जुलाई को दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट यानि की ओलंपिक एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस बार खेल जापान के टोक्यो में खेला जा रहा है। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में दुनिया भर के खिलाड़ी अपने अपने देश का नाम उंचा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर खेल में प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक दिलचस्प वाक्या भी देखने को मिला। 

दरअसल, अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन के साथ टोक्यो ओलिंपिक के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिस पर सभी की निगाहें थम गई, बतां दें कि मारिया पहले राउंड में हार कर मेडल की होड़ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में वे पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रही थी। उस समय मारिया काफी निराश दिख रही थीं।

ओलिंपिक के बीच कोच ने  तलवारबाज खिलाड़ी को किया प्रपोज
तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आए , इस दौरान उनके हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था क्या तुम मुझसे शादी करोगी। उन्होंने घुटने टेक कर मारिया के सामने प्रस्ताव रखा, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया। कोच ने प्रपोज करते समय ये भी कहा कि वे जल्दी से हां कहों, क्योंकि तमाम लोगों की निगाहें उन पर ही टिकी हुई हैं।

17 साल से रिलेशनशिप में हैं मारिया और सोसेडो
आपकों बतां दें कि तलवारबाज मारिया और सोसेडो पिछले 17 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोसेडो ने 2010 में पेरिस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भी मारिया को शादी के लिए प्रोपोज किया था। तब मारिया ने हां नहीं कहा था। उन्होंने सेसेडो से कहा था- यह मजाक है या कुछ और। लेकिन, टोक्यो ओलिंपिक के दौरान उन्होंने कोच सोसेडो को हां कह दी। 

वहीं इस पर मारिया ने कहा कि सोसेडो के प्रोपजल पर मैं शोक्ड रह गई। मुझे बहुत खुशी मिली। हम लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हम दोनों वापस अर्जेंटीना जाकर सेलिब्रेट करेंगे। 


 

Content Writer

Anu Malhotra