बच्चों को ऐसे बनाकर खिलाएं टोफू परांठा, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 06:07 PM (IST)

नाश्ते में परांठे खाने का अलग ही मजा होता है। मगर बात बच्चों की करें तो उन्हें हमेशा हैल्दी चीजों खिलानी चाहिए। ताकि उनका बेहतर तरीके से विकास हो सके। ऐसे में आप उन्हें टोफू के परांठे बनाकर खिला सकती है। टोफू में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने के साथ अन्य बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है। तो चलिए आज हम आपको टोफू के फायदे व इससे परांठे बनाने की रेसिपी बताते हैं...

तो चलिए जानते हैं टोफू परांठा बनाने का तरीका 

 

सामग्री

टोफू- 100 ग्राम (कद्दूकस किया)
गेहूं का आटा- 2 कप
तेल- 1 बड़ा चम्मच 
प्याज- 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
नमक- स्वाद अनुसार
अमचूर- चुटकीभर 
पानी- जरूरत अनुसार
घी- जरूरत अनुसार

विधि

. बाउल में आटा, तेल व पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। 
. इसे 10-15 मिनट तक अलग रख दें। 
. एक अलग बाउल में टोफू, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक और अमचूर मिलाएं। 
. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। 
. इसमें टोफू के मिश्रण का 1 बड़ा चम्मच भरकर लोई को रोल करें।
. परांठे को बेल लें। 
. मध्यम आंच पर तवे के गर्म करके दोनों तरफ से घी लगाकर परांठे को सेंक लें। 
. इसे क्रिंची व सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। 
. इसी तरह बाकी के परांठे बना लें। 
. तैयार टोफू परांठे को सर्विंग प्लेट में रखकर अचार, दही आदि के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 

तो चलिए अब जानते हैं टोफू खाने के फायदे 

 

- इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार 

इस समय दुनियाभर में फैले कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। इसके लिए डेली डाइट में टोफू शामिल करना बेस्ट ऑप्शन बै। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। 

- खराब कोलेस्ट्रॉल करें कम

इसका सेवन करने से शरीर में खराब कोलैस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहता है।

वजन रखे कंट्रोल 

इसमें कैलोरी और शुगर कम मात्रा में होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की परेशानी से आराम रहता है। 

- मजबूत हड्डियां

पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर टोफू मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती लाने में मदद करता है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

- हाई ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल 

हाई बी.पी. से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। 

- टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद 

टाइप 2 डायबिटीज के मरीज अपना शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए टोफू का सेवन कर सकते हैं।
 

Content Writer

neetu