साल का पहला सूर्य ग्रहण: घर की सुख समृद्धि के लिए राशियों के अनुसार इन वस्तुओं का करें दान

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 10:37 AM (IST)

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनिया भर के खगोल प्रेमियों को 30 अप्रैल यानी कि आज आंशिक सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाएगी। हालांकि, उस वक्त भारत में रात होने के कारण देश में साल का यह पहला ग्रहण नजर नहीं आएगा।  ग्रहण के चरम पर सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि पृथ्वीवासियों को सौरमंडल का मुखिया सूर्य 63.9 प्रतिशत ढंका नजर आएगा।

PunjabKesari
सूर्य ग्रहण के बाद ये करें काम

गंगाजल के छिड़काव से घर को करें शुद्ध
सूर्य ग्रहण के बाद अवश्य करें स्नान
ऐसा करने से रोग दोष से मिलती मुक्ति है
किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र, या धन का दान करें
इस दिन दान पुण्य करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है
सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर की करें  सफाई


उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त के अनुसार भारतीय मानक समय के मुताबिक आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल (शनिवार) और एक मई (रविवार) की रात 12 बजकर 15 मिनट और तीन सेकंड पर होगी और यह रात दो बजकर 11 मिनट व दो सेकंड पर अपने चरम पर पहुंचेगा। यह खगोलीय घटना दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग, आंतरिक उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अटलांटिक महासागर क्षेत्र में देखी जा सकेगी। भारत में नजर ना आने के बावजूद सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ेंगा।

PunjabKesari


सूर्य ग्रहण के दौरान  मेष, कर्क और वृश्चिक राशियों के लोगों को विशेष सावधान रहना होगा। ये सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के मानसिक तनाव में वृद्धि कर सकता है साथ ही धन की हानि भी हो सकती है। इसके अलावा कर्क राशि वालों को भी इस दौरान संयम बरतना होगा। मन में नकारात्मक विचार या निराशा की स्थिति बन सकती है। इसलिए राशि अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद दान जरूर करना चाहिए

 

मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाज को एक में मिलाकर करना चाहिए दान।

वृषभ राशि: सफेद रंग की मिठाई, खीर, दही आदि चीजों का करें दान

मिथुन राशि: हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, हरी मूंग की दाल, ​कांसे के बर्तन आदि का करें दान

कर्क राशि: साबूत चना और मसूर की दाल करें दान

सिंह राशि:  ब्राह्मण को गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन, लाल या नारंगी वस्त्र आदि का करें दान

कन्या राशि: सूर्य ग्रहण के बाद हरा चारा, हरी मूंग दाल, हरा वस्त्र, हरी सब्जी आदि का करें दान

तुला राशि: सफेद वस्तुओं का करें दान

वृश्चिक राशि: अनाज को एक में मिलाकर अथवा गुड़ दान करने से लाभ होगा।  

धनु राशि: ने की दाल, बेसन, गुड़, हल्दी, केसर आदि का करें दान

मकर राशि: छाता, कंघा, काला या नीला वस्त्र, सरसों का तेल, तिल आदि का करें दान

कुंभ राशि:  उड़द की दाल और सरसों का तेल दान करें

मीन राशि: गुड़, चने की दाल, पीले वस्त्र आदि का करें दान

PunjabKesari

सूर्य ग्रहण हमेशा एक स्थान पर शुरू होता है और पृथ्वी के घूमने के कारण दूसरे स्थान पर समाप्त होता है। आंशिक सूर्य ग्रहण शाम छह बज कर लगभग 45 मिनट पर सार्वभौमिक समय से शुरू होगा जो एक मई को रात सवा 12 बजे तक रहेगा।। सूर्य ग्रहण हमेशा एक स्थान पर शुरू होता है और पृथ्वी के घूमने के कारण दूसरे स्थान पर समाप्त होता है।इस दौरान सूर्य भगवान की उपासना और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static