आज भगवान विष्णु जी को याद कर करें ये उपाय, मिलेगा हर परेशानी से छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 10:42 AM (IST)

नारी डेस्क:  हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। माना जाता है यदि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो वह भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी गुरु को नवग्रहों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है और बृहस्पति को सभी देवताओं का गुरु माना जाता है। गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

नौकरी में समस्या आने पर

कहते हैं कि अगर आपको नौकरी में दिक्कत आ रही है, पदोन्‍नति नहीं हो रही है अथवा अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो गुरुवार को पीले रंग का वस्त्र में पीले फूल, नारियल, पीले फल, हल्दी और खड़ा नमक रखकर बांधकर एक पोटली बना लें और इसे मंदिर की सीढ़ियों पर रख दे और वापस घर लौट आएं। साथ ही भगवान विष्णु को भी पीले फूल चढ़ाएं।

व्यापार में दिक्कत होने पर

गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर मंदिर जाना चाहिए और हल्दी की माला चढ़ानी चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्यापार में आ रही दिक्कतें दूर होती है और रूके कार्य भी पूरे होते हैं। इस दिन हल्दी का तिलक लगाना भी शुभ माना गया है।

बरकत न होने पर

अगर आपके घर में बरकत नहीं है तो गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। केला, चना दाल और गुड़ का भोग लगाना भी शुभ रहता है। इस दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari

गुरु ग्रह कमजोर होने पर

यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है तो पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। ऐसा लगातार करने से आपको लाभ मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static