Women Health: ताउम्र रहना है स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 09:34 AM (IST)

महिलाओं का डाइट प्लान : दिनभर काम के चक्कर में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत के साथ समझौता कर लेती हैं। कुछ महिलाएं हैल्दी रहने के लिए योग, वर्कआउट और एक्सरसाइज तो करती हैं लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। अच्छी सेहत के लिए सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं के शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है और उनकी यह जरूरत अच्छी डाइट और हैल्दी फूड्स (Healthy Food) ही पूरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स जो ना सिर्फ महिलाओं को स्वस्थ भी रखेंगे बल्कि उन्हें कई बीमारियों से भी बचाएंगे।

 

महिलाओं के लिए स्वस्थ आहार (Healthy Diet for Women)

साबुत अनाज

फाइबर, मिनेरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज का सेवन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ महिलाओं को ऊर्जा मिलती है बल्कि यह वजन कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। साबुत अनाज के रूप में ब्राउन चावल, गेहूं, जौ आदि का सेवन कर सकती हैं।

सब्जियां

महिलाओं को अपनी डाइट में हरी और सीजनल सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें पोटैशियम, विटामिन्स और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। हरी और पत्‍तेदार सब्जियां जैसे– पालक, पत्तागोभी, तोरी, करेला आदि खने से महिलाओं के शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है।
 

फल

स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप फल नहीं खा सकती तो एक गिलास फूट जूस पी लें। फलों में विटामिन, कैल्शियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जोकि आपको डायबिटीज, कैंसर और दिल के रोगों से दूर रखते हैं।

सलाद

भोजन के साथ या खाने से पहले सलाद का सेवन जरूर करें। इससे महिलाएं ज्यादा खाने से बच सकती है, जिससे आपको मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। मगर यह ध्यान रखें कि सलाद में खीरे, ककड़ी, टमाटर जैसे विटामिन्स वाले खाद्य-पदार्थ शामिल हो।
 

अखरोट

शायद आप नहीं जानती कि अखरोट का सेवन आपके लिए कितना फायदेमंद होता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है। इसके साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम भी दुरूस्त रहता है।

दूध और दही

दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों को डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए। इतना ही नहीं, खाने के बाद मलाई वाला दूध पीना भी महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलता है बल्कि यह मोटापे की समस्या भी नहीं होने देता।

 

चिया के बीज

सुपरफूड माने जाने वाले चिया के सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप लंबे समय तक हैल्दी रह सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ब्रेन को तेज करने में काफी मददगार हैं। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन आपको कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

Content Writer

Anjali Rajput