उम्र से कम दिखने के लिए छोड़ दे ये आदतें! (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 03:01 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि वो सुंदर दिखें फिर चाहे वो औरत हो या पुरुष। सुंदर दिखने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन हमारी कई एेसी आदतें है जो हमें उम्र से पहले बुढ़ा दिखाती है। एेसे में आपके सारी कोशिश नाकाम हो जाती है। अगर आप जिंदगी भर जवां दिखना चाहती है तो बेहतर है कि आप ये आदते छोड़ दें। आइए जानें इन आदतों के बारे में।

1. साइज से बड़े कपड़े पहनना

कई लड़कियां अपने साइज से ज्यादा बड़े साइज के कपड़े पहनती हैं। इससे पता चलता है कि वो अपने शरीर को छुपा रही है। आपकी यह आदत आपको समय से पहले ही बूढ़ा दिखाती है। एेसे में अपने साइज के कपड़े पहनें। 

2. रोज सिर धोना

कई लोगों को रोज बाल धोने की आदत होती है। एेसा करने से सिर का नैचुरल तेल घटने लगता है और बाल बेजान होते है। आपकी यह आदत समय से पहले ही आपको बूढ़ा दिखाती है। हफ्ते में दो या तीन बार बाल धोएं। अधिक गरम पानी से बाल न धोए, इससे बाल कमजोर होते है।

3. अधिक जंक फूड का सेवन करना

अधिक जंक फूड का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। अधिक जंक फूड से कई बीमारियों होती है।

4. बंद खाने का सेवन

पैकेट में बंद खाने की चीजों में बहुत अधिक शुगर होती है। इससे त्वचा संबंधित कई समस्याएं होती हैं जैसे कि काले घेरे, त्वचा में खिंचाव और मुहांसे। इन सबसे आपकी उम्र ज्यादा लगती है।
 

Punjab Kesari