प्रेग्नेंसी में कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए सोनम की तरह ट्राई करें ये Trendy Outfit

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 12:49 PM (IST)

गर्भवती महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता होती है कपड़े। गर्भावस्था के नौ महीने के दौरान क्या पहनें क्या नहीं यह अहम समस्या है। स्टाइल के साथ- साथ  बॉडी को कंफर्टेबल बनाए रखना भी जरूरी है। अगर आप भी अपने फिगर और ड्रेसअप को लेकर चिंता है तो साेनम कपूर से आइडिया लेना ना भूलें 

स्टाइल आइकन साेनम कपूर ने अपने लेटेस्ट तस्वीरों से बता दिया है कि प्रेग्नेंसी में भी कैसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखा जा सकता है। जल्द मां बनने जा रही सोनम  पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई। हर बार की तरह इस बार भी उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।


येलो कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद प्यारी लग रही थी। हर बार की तरह इस बार भी उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस दौरान वह बेबी बंप को संभालती हुए चलते नजर आ रही हैं। 

सोनम का ये आउटफिट सिंपल होने के साथ- साथ काफी attractive था। तस्वीरों में देख सकते हैं कि वह इस ड्रेस में काफी कंफर्टेबल भी हैं। लोग स्टाइल आइकन सोनम के लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 


खबरों की मानें तो मुंबई में दूसरी बार अनिल कपूरी की लाडली की गोदभराई की रस्म भी होने वाली है, जिसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है।

Content Writer

vasudha