मांग टीका, भारी हार, नाक की नथ... राजकुमारी जैसा दिखने के लिए दुल्हनें आज भी जोधा लुक को करती हैं Follow

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 01:09 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर को 15 साल पूरे हो गये हैं। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनीं फिल्म जोधा अकबर 15 फरवरी 2008 को प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म में  जोधा और अकबर का प्यार एक पुरुष और महिला, पति और पत्नी के बीच आपसी सम्मान, सहिष्णुता को दिखाया गया था।


फिल्म के 15 साल पूरे हाेने पर आज हम आपको जोधा लुक की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिसका क्रेज आज भी देखने को मिलता है। फिल्म की जोधा यानी कि ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स से लेकर उनकी जूलरी एकदम रॉयल थी। यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि मांग टीका, गले का हार से लेकर  नाक की नथ सभी असली थी। 


 ऐश्वर्या राय इस फिल्म में ज्यादातर बोरला टिका पहनी नजर आई थी जिसका उपयोग प्राचीन काल में रानियों द्वारा किया जाता था। इसमें मोतियों और कीमती पत्थरों से जड़ी एक खूबसूरत डिज़ाइन होता है, जो किसी भी दुल्हन के लुक काे रॉयल बनाने का काम करता है। 

भारतीय शादियों में दुल्हनों ने जोधा के लुक को खूब फॉलो किया था।   ऐश्वर्या की नथ और ज्वैलरी की मार्केट में खूब डिमांड देखने को मिली थी। खबरों की मानें तो  'जोधा' लुक के लिए फेमस ज्वैलर्स तनिष्क की एक टीम बनाई गई थी, जिन्होंने इतिहास को खगोल कर उनके लिए गहनें तैयार किए थे। 


ऐश्वर्या के लिए तैयार किए गए गहनों का वजन करीब 400kg था, जिसे बनाने के लिए असली सोना व स्टोन्स इस्तेमाल किए गए थे। सभी गहनों में करीब 200kg गोल्ड, अलग-अलग कीमती स्टोन्स, मोती आदि का यूज किया गया था। फिल्म में शादी के सीन में ऐश्वर्या ने जो गहने पहने थे, उनका वजन करीब साढ़े 3kg से ज्यादा था।


ऐश्वर्या ने बताया था कि फिल्म उनके लिए ज्वैलरी पहनना सबसे बड़ा चैलेंज था। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि न जाने राजघराने की महिलाएं इतने भारी गहने दिनभर कैसे पहनी रहती थीं। भले ही इस फिल्म को सालों हो चुके हैं लेकिन ऐश्वर्या  का रॉयल अंदाज आज भी कोई भूल नहीं पाया है। 

Content Writer

vasudha