बॉलीवुड की 4 एक्ट्रेस, खूबसूरत दिखने के लिए करती हैं ये काम

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 06:18 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में गर्म हवा चलने के कारण स्किन चिपचिपी और ऑयली हो जाती है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स होने लगते हैं। आम हो खास हर कोई इस मौसम में अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखता है। अगर बात बॉलीवुड एक्ट्रेस की करें तो वह हमेशा खूबसूरत दिखाई देती हैं। उनकी स्किन हर मौसम में ग्लोइंग लगती है। आज हम आपको उनकी ग्लोइंग स्किन का राज बताएंगे तो आइए जानते हैं कि बॉलीवु़ड हसीनाओं की दमकती स्किन का राज। 


1. श्रद्धा कपूर


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ग्लोइंग स्किन के लाखों चाहने वाले हैं। वह गर्मियों के मौसम में अपनी स्किन को खूबसूरत बनाएं रखने के लिए बहुत सारा पानी पीती हैं। इसके साथ ही वह इस मौसम में हरी सब्जियां, फल का सेवन करती हैं। घर से बाहर निकलते समय श्रद्धा चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलती। 


2. करीना कपूर खान


करीना अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खूब सारा पानी, सूप, जूस आदि पीती हैं ताकि त्वचा डीहाइड्रेट न हो। खाने में मौसमी फल, सब्जियां अवश्य लेती हैं। इसके अलावा धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाती हैं। रात को सोते समय मॉइश्चराइजर लगाती हैं।


3. नरगिस फाखरी


नरगिस फाखरी की स्किन भी ग्लोइंग है। वह अपनी स्किन का बहुत ज्यादा ध्यान रखती हैं। मेकअप को हटाने के लिए वह वालनट स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं ताकि अच्छी तरह से चेहरा साफ हो जाए। रात को सोते समय वह मॉइश्चराइजर लगाती हैं। नरगिस खाने में ज्यादातर ताजी और सब्जियां लेती हैं।


4. दीपिका पादुकोण


दीपिका अपने चेहरे की बनाए रखने रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। पूरी नींद लेती हैं। रोजाना वर्कआउट करती है। बालों को शायनी बनाने के लिए हफ्ते में एक बार टेंडर कोकोनट ऑयल से मसाज करती हैं। 

 

Punjab Kesari