बालकनी को डिफरेंट और खूबसूरत लुक देने के लिए यहां से लें ढेरों आइडियाज

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 03:19 PM (IST)

घर में बालकनी का अपना अलग ही महत्व होता है। गर्मियों में ठंडी हवा लेने और सर्दियों में धूप सेकने के लिए अक्सर लोग बालकनी में जाते हैं। इसके साथ ही जब भी कभी घर में लाइट चली जाती है तो हर कोई बालकनी की तरफ ही भागता है। सुंदर तरीके से सजी बालकनी में बैठने का मजा ही कुछ और होता है। मगर कई बार बालकनी को साजने के आइडिया नहीं मिलते। अगर आप अपनी बालकनी को सुंदर और इनोवेटिव तरीके से सजाना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 

 

अगर आपके घर की बालकनी छोटी है तो चारो ओर फूल-पौधे को बिखेर कर ना रखें। एक जगह पर इक्ट्ठा करके रखें। इस तरह घर की दीवारों के साथ भी फूलों को लटका सकते हैं। 

 


बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एेसे पौधे लगाएं जिनकी बेले लंबी हो। उन लंबी बेलों को नीचे की तरफ लटका दें।

 

बालकनी में ज्यादा देर तक खड़ा नहीं रहा जा सकता। इसलिए ही बैठने के लिए एक तरफ सौफे लगा दें। रंग-बिरंगे सोफे बालकनी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे।

 


पुरानी सीढियां को फेंकने की बजाय उस पर फटे लगाकर गमले रख लें। इस तरह सीढियां काम में भी आ जाएंगी।

 

 

घर की बालकनी को फूलों के अलावा सुंदर-सुंदर लपों से भी डैकोरेट कर सकते हैं।

 

 

दोनों तरफ बैठने के लिए सैफे रखे दें। इनके दोनों ओर गमले भी लगाएं। इस तरह से सजी बालकनी देने में स्टाइलिश लगेगी।



 

 

Punjab Kesari