फलदायी है चैत्र मास, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 10:35 AM (IST)

हिंदू धर्म में चैत्र माह को हिंदू वर्ष का पहला मास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। साथ ही वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र के महीने से ही मानी जाती है। साथ ही इसी माह में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने वाला चैत्र नवरात्रि का त्योहार पड़ता है। मान्यता है कि इस पावन मास में कुछ काम करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

सूर्य देव की पूजा करें

इस माह में ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी परेशानियां व कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वहीं गुस्से और चिड़चिड़ाहट की समस्या से बचने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को चढ़ाना चाहिए।

मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करें

चैत्र महीने में आने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता रानी की भक्ति करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख व खुशहाली का वास होता है। बता दें, इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगे।

भगवान विष्‍णु की पूजा करें

ज्योतिष व वास्तु अनुसार, चैत्र माह में भगवान विष्‍णु के मछली स्वरूप की पूजा करना शुभ माना जाता है। इससे विष्णु जी और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

लक्ष्मी मां की को चढ़ाएं ये चीजें

चैत्र के पूरे माह मां लक्ष्मी को शुद्ध गुलाब का इत्र या फिर लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

लाल फलों का दान करें

इस माह में लाल फलों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार पर भगवान जी की असीम कृपा बरसती है।

 

Content Writer

neetu