शरद पूर्णिमा की रात ये उपाय करने से घर आएगी सुख-शांति

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 05:57 PM (IST)

इस वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन शुभ संजोग बन रहे हैं। ये शुभ योग चंद्रमा और मंगल ग्रहण के एक दम आमने-सामने होने की वजह से बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार इसे महा-लक्ष्मी का योग कहा जाता है। इस शुभ योग के बनने से इस वर्ष शरद पूर्णिमा और भी खास कहलाई जाएगी।

इस वर्ष शरद पूर्णिमा के मौके पर महालक्ष्मी योग के दौरान देवी की पूजा करने का सौभाग्य पूरे 30 साल बाद मिल रहा है। जिस वजह से इस वर्ष स्वास्थय और आर्थिक सुधार मिलने के कई आसार दिखाई पड़ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस शरद पूर्णिमा के दिन आपके लिए कौन-कौन से काम शुभ रहेंगे।

महत्वपूर्ण काम करने का दिन

शास्त्रों के मुताबिक शरद पूर्णिमा के दिन महालक्ष्मी योग बनने के कारण इस दिन खरीदारी और नए काम शुरू करना शुभ रहेगा। शुभ संयोग में प्रॉपर्टी और पैसे से संबंधित लेन-देन का काम करने से धन लाभ होने की संभावना और बढ़ जाएगी। जॉब और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए पूरा दिन फायदेमंद रहेगा।

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणें आपकी सेहत और भाग्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ऐसे में जरुरी है शरद पूर्णिमा की रात कुछ देर के लिए चांद की चांदनी में जरुर बैठा जाए। इससे आपके तन और मन को शांति का एहसास होगा और साथ ही कई तरह के दुख तकलीफों से आपका पीछा छूटेगा।

लंबे समय से बीमार चल रहे व्यक्ति अगर इस रात चांद की चांदनी में बैठकर दवा का सेवन करते हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा लाभ मिलता है। यदि आप रात पहले खीर बनाकर चांद की रोशनी में रख देते हैं और सुबह उठकर उस खीर का सेवन करते हैं तो आपको जीवन में शारीरिक रोगों का सामना नहीं करना पड़ता।

- शरद पूर्णिमा की रात घर के बाहर दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और खुशियों का वास होता है।

- शरद पूर्णिमा की चांद को खुली आंखों से देखना चाहिए इससे आंखों को ठंडक महसूस होती है साथ ही आंखों की कमजोर होती रोशनी में भी फायदा मिलता है।

तो ये थी शरद पूर्णिमा से जुड़ी कुछ खास बातें। जो आप और आपके परिवार दोनों के लिए ही फायदेमंद है। 
 

Content Writer

Harpreet