मानसून में बच्चों का इम्यून सिस्टन बूस्ट रखने के लिए ऐसा बनाएं डाइट प्लान

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 09:55 AM (IST)

बारिश का मौसम देखते ही सभी खुश होने लगती है। यह मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है लेकिन साथ कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है। इस मौसम को सबसे ज्यादा बच्चे इंजॉय करते हैं। बच्चे बहुत ज्यादा सेंसटिव और इम्यून सिस्टम सही तरीके से काम न करने के कारण उन्हें बीमारियों के होने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है। अगर आप चाहते हैं आपका बच्चा ऐसे मौसम में बीमार न पड़े तो उनका इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के लिए उन्हें इन चीजों का सेवन करवाएं और हैल्दी बनाएं।

1. विटामिन सी युक्त आहार
इस मौसम में बैक्टीरिया से लड़ने के लिए बच्चों को विटामिन सी युक्त आहार खाने को दें। ऐसे में उन्हें मौसमी फल और सब्जियां खिलाने से उनका इम्यून सिस्टम सही रहेगा।

2. डेयरी उत्पाद 
हैल्दी रहने के लिए डेयरी उत्पाद वैसे भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे मौसम में बच्चों का इम्यूनिटी सिस्टम सही रखने के लिए उन्हें स्वादिष्ट मिल्क शेक, स्मूथी का 1 गिलास या फिर फ्लेवर्ड युक्त दही खाने को दे सकती है। 

3. मांस और मछली
इस मौसम में मछली, मांस, चिकन और सी फूड खाना भी बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि इनमें प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। इससे बच्चों को किसी तरह की इंफैक्शन भी नहीं होगी। आप चाहे तो इन चीजों का सूप, करी और सलाद बना कर भी दे सकती है।

4. ड्राई फ्रूट्स 
बच्चों का इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स भी काफी फायदेमंद है। इसलिए आप इस मौसम में आप बच्चों को नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी खाने को सकती है। 

5. मशरूम 
मशरूम में विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो बच्चों का इम्यून सिस्टम बढ़ाने में मदद करती है। आप बच्चों को इसकी सब्जी, सूप या सैंडविच बना कर भी खिला सकते हैं।
 

Punjab Kesari